चेन्नई के पहले अभ्यास सत्र में माही का शानदार स्वागत, स्टेडियम ' धोनी,धोनी' के नारों से गूंजा

Published : Mar 03, 2020, 12:11 AM ISTUpdated : Mar 03, 2020, 12:12 AM IST
चेन्नई के पहले अभ्यास सत्र में माही का शानदार स्वागत, स्टेडियम ' धोनी,धोनी' के नारों से गूंजा

सार

धोनी अपने करियर को लेकर लगाये जा रहे कयासों के बीच अभ्यास के लिये पहुंचे। पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद से ही ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं क्योंकि इस पूर्व भारतीय कप्तान ने तब से कोई मैच नहीं खेला है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वह वापसी करेंगे। धोनी जब स्टेडियम में पहुंचे तो ‘धोनी, धोनी’ के नारे गूंजने लगे। उन्होंने कुछ जोरदार शॉट लगाकर अपने प्रशंसकों को प्रसन्न किया। चेन्नई के खिलाड़ियों का अभ्यास देखने के लिये यहां कुछ सौ दर्शक उपस्थित थे।  

चेन्नई. महेंद्र सिंह धोनी का सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पहले अभ्यास सत्र के दौरान एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया।

29 मार्च को चेन्नई और MI के बीच मंबई में उद्घाटन मैच

धोनी अपने करियर को लेकर लगाये जा रहे कयासों के बीच अभ्यास के लिये पहुंचे। पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद से ही ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं क्योंकि इस पूर्व भारतीय कप्तान ने तब से कोई मैच नहीं खेला है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वह वापसी करेंगे। धोनी जब स्टेडियम में पहुंचे तो ‘धोनी, धोनी’ के नारे गूंजने लगे। उन्होंने कुछ जोरदार शॉट लगाकर अपने प्रशंसकों को प्रसन्न किया। चेन्नई के खिलाड़ियों का अभ्यास देखने के लिये यहां कुछ सौ दर्शक उपस्थित थे।

चेन्नई के जिन खिलाड़ियों ने सोमवार को अभ्यास में भाग लिया उनमें अंबाती रायुडु, मुरली विजय, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा, आर साई किशोर और एन जगदीशन शामिल थे। आईपीएल का उदघाटन मैच 29 मार्च को चेन्नई और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच मुंबई में खेला जाएगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 
PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, देखें पूरा शेड्यूल