लंगर में इंसानों के साथ बैठकर बंदर ने खाया खाना, हरभजन सिंह ने वीडियो शेयर कर कही यह बात

Published : Feb 23, 2020, 06:34 PM ISTUpdated : Feb 23, 2020, 06:57 PM IST
लंगर में इंसानों के साथ बैठकर बंदर ने खाया खाना, हरभजन सिंह ने वीडियो शेयर कर कही यह बात

सार

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने लंगर में खाना खा रहे एक बंदर का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा वाहे गुरू। भज्जी के इस वीडियो में एक बंदर लंगर में लोगों के साथ बैठकर खाना खाता नजर आ रहा है। 

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने लंगर में खाना खा रहे एक बंदर का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा वाहे गुरू। भज्जी के इस वीडियो में एक बंदर लंगर में लोगों के साथ बैठकर खाना खाता नजर आ रहा है। वीडियो एक गुरुद्वारे का है जहां कई लोग नीचे बैठकर खाना खा रहे हैं और उन्हें खाना खिला रहे हैं। उनसे थोड़ी सी दूरी पर ही एक बंदर भी बैठा हुआ है और खाना खा रहा है। खाना खिलाने वाले लोग भी उसके पास जाकर उसकी थाली में खाना डालते हैं और बड़े आराम से उसे खाना खिला रहे हैं। 

न्यूजीलैंड में कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हरभजन 
भज्जी इन दिनों भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं और सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हरभजन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और सिर्फ IPL में मैदान में खेलते नजर आते हैं। इसके अलावा भज्जी भारत की हर महत्वपूर्ण सीरीज में कमेंट्री करते नजर आते हैं। संभावना है कि भज्जी जल्द ही अपने संन्यास का एलान कर सकते हैं। 

वीडियो देख गीता बोलीं सो क्यूट 
बंदर का यह वीडियो देखने के बाद हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने कमेंट किया सो क्यूट। उनके अलावा भी कई लोगों ने इस वीडियो की तारीफ की। कई लोगों ने वाहे गुरू को याद करते हुए इस वीडियो की तारीफ की। धार्मिक स्थानों से ऐसी तस्वीर सामने आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी धार्मिक जगहों पर कई बार जानवर आकर खाना खाते हैं और कई तरह की धार्मिक गतिविधियों में भी भाग लेते हैं।   
 

PREV

Recommended Stories

लखनऊ: भारत-साउथ अफ्रीका मैच रद्द होने से BCCI पर उठे सवाल, ठंड में क्यों चुना कोहरे वाला वेन्यू
IND vs SA: लखनऊ में धुंध के चलते चौथा T20i रद्द, टॉस भी नहीं हो पाया संभव