साक्षी ने मजाक उड़ाकर दी माही को बधाई, बाल सफेद हो गए हैं, गिफ्ट से न खुश होने वाले Husband को हैप्पी बर्थडे!

Published : Jul 07, 2020, 04:59 PM ISTUpdated : Jul 07, 2020, 05:06 PM IST
साक्षी ने मजाक उड़ाकर दी माही को बधाई, बाल सफेद हो गए हैं, गिफ्ट से न खुश होने वाले Husband को हैप्पी बर्थडे!

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

स्पोर्ट डेस्क.  MS Dhoni 39th Birthday: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज यानि 7 जुलाई को 39वां जन्मदिन है। टीम के साथियों के साथ-साथ दुनियाभर में उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी पत्नी साक्षी सिंह रावत (Sakshi Singh Rawat) ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाई दी है। साक्षी ने अपने पति के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा है। साक्षी ने इस मेसेज में अपने पति में आए कुछ बदलावों की भी बात की है।

साक्षी ने धोनी की सफेद होती दाढ़ी के साथ ही लिखा कि वह अब पहले से ज्यादा प्यारे और स्मार्ट हो गए हैं। साक्षी ने इस मेसेज के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। 

साक्षी ने लिखा, 'तुम एक साल और बड़े हो गए। बाल थोड़े से और सफेद हो गए। थोड़े और समझदार और प्यारे हो गए (सही में)। तुम वह इंसान नहीं हो जो प्यारे संदेशों और तोहफों से प्रभावित हो जाए। तो चलो तुम्हारी जिंदगी के एक और साल को केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर सेलिब्रेट करें। हैपी बर्थडे husband!!'

 

 

धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। धोनी मार्च के बाद से रांची में ही हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई के बाद से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है।

धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था। उन्होंने 2004 में इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद धोनी 2007 में टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने धोनी की ही कप्तानी में जीते हैं। 

PREV

Recommended Stories

RCB vs GT Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें विराट कोहली का नॉकआउट मैच
IPL 2026 Qualifier 1: फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी RCB और GT, आज कौन मारेगा बाज़ी?