खादी कुर्ता और पेंट पहन दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंचे धोनी, गोद में नजर आई छोटी सी बच्ची

MS Dhoni viral video: आईपीएल के समापन के बाद एमएस धोनी रांची में एक करीबी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में दिखाई दिए। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 23, 2022 2:16 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय रांची में अपने घर पर समय बिता रहे हैं। इस बीच लोगों का यही सवाल रहता है कि हमारे प्यारे धोनी आजकल कर क्या रहे हैं? तो आपको बता दें कि धोनी इस समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ खूब मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने एक फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में उन्हें सरप्राइज देने पहुंचे और यहां उनके साथ केक कटिंग सेरेमनी में भी शामिल हुए...

धोनी का स्पेशल सरप्राइज 
यह तो हम सभी जानते हैं कि एमएस धोनी को अपने होम टाउन रांची से बहुत प्यार है, इसलिए उन्होंने अपना एक बड़ा सा फार्महाउस रांची में बनवाया है. जहां वह अधिकतर अपना समय बिताते हैं और यहां वह अपने पुराने दोस्तों से भी खूब मिलते हैं। साथ ही उनकी खुशियों में शामिल होते हैं। इसी बीच हाल ही में धोनी अपने एक फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में पहुंचे। उनके दोस्त का नाम सुरेंद्र कुमार है, जो एक टेनिस कोच है. सुरेंद्र का बर्थडे रांची के जेसीए स्टेडियम में मनाया गया। जहां से उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुरेंद्र अपने परिवार के साथ केक काट रहे हैं और उनके बाजू में धोनी खड़े हुए ताली बजा रहे हैं। इस लुक की बात करें तो धोनी इसमें बहुत ही सिंपल लग रहे हैं। उन्होंने खादी कॉटन का कुर्ता पहना हुआ है इसे ब्लैक कलर के पेंट के साथ पेयर किया हुआ है।

IPL 2023 में होगी वापसी
बता दें कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैंय़ लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आ रहे हैं और अब अगला सीजन भी वह अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 2022 में उनकी टीम की परफॉर्मेंस की बात करें तो उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उसने 9वें नंबर पर अपना सीजन खत्म किया था। हालांकि, धोनी ने अपनी टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलते हुए पुराने धोनी की याद दिलाई थी। बता दें कि धोनी ने भारत को तीन इंटरनेशनल सीरीज में वर्ल्ड कप जताया है। साथ ही उन्होंने 90 टेस्ट मैच में 4876, 350 वनडे मैच में 10773 रन और 98 t20 इंटरनेशनल में 1617 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने 234 मैचों में 4978 अपने नाम किए हैं।

Read more Articles on
Share this article
click me!