MS Dhoni Birthday: माही के जन्मदिन से पहले यहां लगा धोनी का 41 फीट ऊंचा कटआउट, फैंस ने ऐसे किया सलाम

Published : Jul 06, 2022, 12:39 PM ISTUpdated : Jul 06, 2022, 12:55 PM IST
MS Dhoni Birthday: माही के जन्मदिन से पहले यहां लगा धोनी का 41 फीट ऊंचा कटआउट, फैंस ने ऐसे किया सलाम

सार

7 जुलाई को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 41 साल के होने वाले हैं। इससे पहले विजयवाड़ा के एक जिले में फैंस ने उनके सम्मान में 41 फीट का कटआउट बनाया।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत में क्रिकेट एक धर्म है, तो एमएस धोनी (MS Dhoni) उसके भगवान से कम नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आई है। 7 जुलाई को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इससे पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में फैंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के सम्मान में 41 फीट का कटआउट बनाया। जिसमें धोनी अपना सिग्नेचर हेलिकॉप्टर शॉट खेल रहे हैं।

ट्विटर पर शेयर की फोटो
ट्विटर पर Johns नाम के शख्स ने महेंद्र सिंह धोनी के कटआउट का यह फोटो शेयर किया है। जिसमें कई सारे मजदूर धोनी के 41 फीट ऊंचे कटआउट को लगाते नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा- विजयवाड़ा जिले में एमएस धोनी के 41वें जन्मदिन के लिए 41 फीट का कटआउट। सोशल मीडिया पर धोनी की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रहे और अब तक 7000 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं, माही के बर्थडे को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड है।

लंदन में मनाएंगे बर्थडे
कहा जा रहा है कि धोनी इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में है। धोनी ने हाल ही में साक्षी के साथ अपनी 12 वीं शादी की सालगिरह मनाई। इसके बाद धोनी अपना 41वां जन्मदिन भी लंदन में मनाएंगे। बता दें कि भारतीय टीम के खिलाड़ी भी इस समय इंग्लैंड में ही है। जहां उन्हें 7 जुलाई से ही इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। 

आईपीएल 2023 में नजर आएंगे माही
एमएस धोनी के हालिया प्रदर्शन की बात की जाए तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में नजर आए थे। हालांकि, इस बार उनकी टीम ज्यादा कमाल नहीं कर पाई और अंक तालिका पर नवें स्थान पर रहते हुए उसने अपना सीजन खत्म किया। इससे पहले 2021 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने चौथी आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। 2023 में भी एमएस धोनी अपनी टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम में तीन इंटरनेशनल ट्रॉफी अपने नाम की थी।

ये भी देखें : 1 नहीं, इन 5 खिलाड़ियों ने 2 बार की शादी, एक की बीवी तो प्रेगनेंसी टाइम में कर बैठी थी इश्क

PV Sindhu Birthday: 27 की हुई भारतीय शटलर पीवी सिंधु, यहां देखें उनके 5 जबरदस्त रिकॉर्ड

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL 2026 Auction: BCCI ने की 1005 खिलाड़ियों की कटौती, 35 नए नामों के साथ ये 350 खिलाड़ी तैयार
IND vs SA 1st T20I: कटक में होगी जोरदार टक्कर, जानें प्लेइंग 11 और हेड-टू-हेड