एमएस धोनी के घर आए 2 नन्हे मेहमान, वाइफ साक्षी ने शेयर किया क्यूट वीडियो

Published : Jun 13, 2022, 09:24 AM IST
एमएस धोनी के घर आए 2 नन्हे मेहमान, वाइफ साक्षी ने शेयर किया क्यूट वीडियो

सार

New member in MS Dhoni's house: एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की है। इसमें उनके घर दो नन्हे मेहमान नजर आ रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन उनकी वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) अक्सर अपनी लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा रील इसके जरिए फैंस को यह बताया कि उनके घर दो नन्हे मेहमान आए हैं। जी हां, यह नन्हे मेहमान कोई और नहीं बल्कि दो बकरी के बच्चे हैं। जिनका वीडियो साक्षी ने शेयर किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं एमएस धोनी की वाइफ का यह वीडियो और मिलवीते हैं आपको धोनी के घर में आए इन दोनों ने मेहमानों से...

यह बात तो हम सब जानते हैं कि एमएस धोनी को जानवरों से बहुत प्यार है और इसकी बानगी उनके घर में साफ तौर पर नजर आती है। उन्होंने रांची स्थित अपने फार्म हाउस में कई सारे जानवरों को पनाह दी है। इसी कड़ी में इसमें दो बकरियां भी शामिल हो गई हैं। दरअसल, साक्षी धोनी ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दो सफेद रंग की बकरियां नजर आ रही है और ये बकरी के बच्चे बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। एक बकरी कैमरे के सामने आकर पोज दे रही है तो दूसरी पीछे खड़े होकर घास खाने में मगन है। बता दें कि रांची स्थित धोनी के घर में 5 कुत्तों के अलावा 2 घोड़े भी हैं। पिछले साल एमएस के अपने पोनी के साथ दौड़ते हुए वीडियो वायरल हुए थे। दरअसल, उन्होंने अपनी बेटी जीवा को उनके पिछले जन्मदिन पर एक पोनी भी गिफ्ट किया था।

सोशल मीडिया पर साक्षी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं फैंस इसपर कई मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'घर में नए बेबीज आए हैं।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'असली बकरी क्रिकेट GOAT हाउस में आई है।' दरअसल GOAT का मतलब होता है ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम, जो एमएस धोनी तो है ही। इसके अलावा कई यूजर्स साक्षी से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि प्लीज महेंद्र सिंह धोनी की फोटो भी शेयर कर दो? हालांकि, इस वीडियो में तो उनका यह ख्वाब पूरा नहीं हो सका, लेकिन हो सकता है कि फैंस की डिमांड पूरी करते हुए साक्षी अपने अगले वीडियो में माही की फोटो शेयर कर दें।

महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो आईपीएल 2022 के बाद से वह रांची में अपने फार्महाउस में समय बिता रहे हैं। हालांकि, यहां से उनकी कोई तस्वीर तो वायरल नहीं हुई। इस सीजन आईपीएल में उनकी टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और नवे नंबर पर रहकर अपने सीजन को खत्म किया। हालांकि, इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कई यादगार पारियां भी खेली और आखिरी वक्त पर लंबे-लंबे चौके छक्के लगाकर अपने पुराने दिन याद जरूर करवाएं। हाल ही में धोनी ने गरुड़ एयरोस्पेस में इन्वेस्टमेंट किया है और वह इसके ब्रांड एम्बेसडर भी बनाए गए हैं।

ये भी देखें : कोहली का कूल स्वैग देख फैंस ने कहा उफफफफ, शर्टलेस होकर बीच के किनारे विराट ने शेयर की अपनी फोटो

कौन है कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने वाला पाकिस्तानी खिलाड़ी, डगमगा रही विराट की बादशाहत


 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल