घोड़े से भी तेज रफ्तार में दौड़ लगाते नजर आए MS Dhoni, पत्नि Sakshi ने शेयर किया वीडियो

Published : Jun 13, 2021, 08:52 AM IST
घोड़े से भी तेज रफ्तार में दौड़ लगाते नजर आए MS Dhoni, पत्नि Sakshi ने शेयर किया वीडियो

सार

महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी सिंह ने इंस्टाग्राम पर माही का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी अपने पोनी के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

स्पोर्ट्स डेस्क :  IPL2021 स्थगित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों रांची में अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वह अपना पूरा समय परिवार और अपने पालतू जानवरों को दे रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी साक्षी सिंह (Sakshi Singh) ने फैंस को अपडेट रखने के लिए इंस्टाग्राम पर माही का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी अपने पोनी के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं धोनी का ये अंदाज..

देखने लायक धोनी की फुर्ती
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारतीय टीम सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। 39 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस का कोई जवाब नहीं है। इसकी बानगी एक बार देखने को मिली। जिसमें धोनी अपने पोनी के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे है और उससे भी तेज हैं। इस वीडियो में धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दिखाई दे रहे हैं। धोनी की वाइफ साक्षी ने ये वीडियो शेयर कर लिखा- ताकतवर और तेज। कुछ ही घंटों में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और 4 लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं। धोनी के पक्के दोस्त सुरेश रैना ने भी इस पर कमेंट किया है।

फार्म पर आया है नया मेहमान
हाल ही में एमएस धोनी अपनी बेटी को यो पोनी गिफ्ट किया है। ये स्कॉटलैंड (Scotland) से शेटलैंड पोनी नस्ल का सफेद रंग का बेहद सुंदर घोड़ा है, जिसकी कीमत लाखों रुपये में है। कुछ दिन पहले जीवा की फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह बड़े प्यार से अपने पोनी को दुलार करती नजर आ रही थी।

घोड़ों से से माही को बेहद लगाव
पिछले महीने, साक्षी ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सीएसके के कप्तान अपने घोड़े चेतक को मालिश करते और उसके साथ खेलते हुए नजर आ रहे थे। उनके फार्म में घोड़ों के अलावा कई और जानवर भी हैं। बता दें कि आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद से धोनी रांची में ही हैं। सितंबर में उन्हें एक बार फिर सीएसके की कप्तानी करते देखा जाएगा, जब यूएई में एक बार फिर आईपीएल शुरू होगा।

ये भी पढ़ें-  UEFA Euro 2020: जब बीच खेल में बेहोश हो गया ये खिलाड़ी

जब फिटनेस के मामले में अपने से 12 साल छोटे खिलाड़ी को महेन्द्र सिंह धोनी ने कर दिया था चारों खाने चित

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच