मैच से पहले MS Dhoni को लगा बड़ा झटका, माता-पिता हुए कोरोना पॉजिटिव

Published : Apr 21, 2021, 10:28 AM ISTUpdated : Apr 21, 2021, 10:38 AM IST
मैच से पहले MS Dhoni को लगा बड़ा झटका, माता-पिता हुए कोरोना पॉजिटिव

सार

CSK के कप्तान एमएस धोनी की मां देवकी देवी और पिता पान सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धोनी के माता-पिता को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क: CSK के कप्तान एमएस धोनी की मां देवकी देवी और पिता पान सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धोनी के माता-पिता को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी अभी नॉर्मल है। सीटी स्कैन कराया गया है, जिससे पता चला है कि संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।

बुधवार को केकेआर से होना है सीएसके का मैच
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इस समय अपनी टीम के साथ मुंबई में है। जहां उनका मुकाबला बुधवार 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। सीजन में 3-3 मैच खेलने के बाद CSK की टीम जहां जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है, तो KKR अपने पिछले दोनों मैच हार चुकी है।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights