बाइक स्टार्ट करने में स्ट्रगल करते नजर आए एमएस धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटेस्ट वीडियो

Published : Jan 03, 2023, 11:01 AM IST
बाइक स्टार्ट करने में स्ट्रगल करते नजर आए एमएस धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटेस्ट वीडियो

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक बाइक स्टार्ट करते समय स्ट्रगल कर रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान धोनी को बाइक्स का जबरदस्त शौक है और रांची की सड़कों पर अक्सर उन्हें दोपहिया की सवारी करते देखा जाता है।  

MS Dhoni Viral Video. क्रिकेटर्स को अक्सर अपनी बॉलिंग या बैटिंग के दौरान स्ट्रगल करते देखा जाता है लेकिन भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक वीडियो में बाइक पर स्ट्रगल करते हुए नजर आ रहे हैं। बाइक स्टार्ट करते समय परेशान एमएस धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है और फैंस इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एमएस धोनी को बाइक्स का जबरदस्त शौक है और उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर एक बाइक हैं, जो वे रांची की सड़कों पर लेकर उतरते हैं। लेकिन हाल ही में यामहा बाइक को स्टार्ट करते समय दिक्कतों का सामना करते धोनी का वीडियो वायरल हो गया।

फैंस करते रहे इंतजार
कुछ समय पहले ही एक यूट्यूबर और कुछ फैंस धोनी से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। हालांकि उन्हें अपने चहेते स्टार से मिलने के लिए काफी वक्त तक इंतजार करना पड़ा लेकिन फैंस की मुराद तब पूरी हो गई जब वे धोनी को बाइक स्टार्ट करते समय स्ट्रगल करते हुए पाते हैं। यह वीडियो रांची है और महेंद्र सिंह धोनी फैंस से मिलने के लिए जल्दी घर पहुंचना चाहते हैं लेकिन बार-बार कोशिश के बावजूद उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हो पाती है। अंत में किसी तरह किक मारकर धोनी अपनी बाइक स्टार्ट करने में सफल हो जाते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और शेयर होने के बाद से करीब 15 मिलियन लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।

2023 में रिटर्न होंगे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल लगभग क्रिकेट से दूरी बना ली थी और ऐसा लग रहा था कि वे दोबार क्रिकेट मैदान में दिखाई नहीं देंगे। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के साथ ही धोनी की वापसी की मांग जोर पकड़ने लगी और उन्हें फिर से मैदान पर लौटना पड़ा। माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 के दौरान भारत का यह सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज फिर से मैदान पर जलवा दिखाने के लिए दर्शकों के सामने होगा। हालांकि सीएसके ने बेन स्टोक्स को टीम में शामिल किया है, इसलिए माना जा रहा है कि सीएसके की कप्तानी में भी बदलाव देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें

हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह से लेकर इस क्रिकेटर तक...जब 5 खिलाड़ियों पर लगा शॉकिंग आरोप
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स