बच्चों की तरह धोनी ने बजाई पत्तों की सीटी, CM सोरेन ने भी दिया साथ; वायरल है वीडियो

Published : Jan 24, 2020, 09:53 AM ISTUpdated : Jan 24, 2020, 12:05 PM IST
बच्चों की तरह धोनी ने बजाई पत्तों की सीटी, CM सोरेन ने भी दिया साथ; वायरल है वीडियो

सार

जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मस्ती के मूड में नजर आए। 

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान पर नहीं होते तो भी सुर्खियों में ही रहते है। अब एक बार फिर कैप्टन कूल ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई हुई है। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अंकुरित प्याज से सीटी बजाने की कोशिश कर रहे हैं। बचपन के दिन याद करते हुए माही का ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मस्ती के मूड में नजर आए। दरअसल, सोलर पावर सुविधा, सी थ्री फिटनेस हब और द अपटाउन कैफे का उद्घाटन के दौरान धोनी भी वहां पहुंचे थे।

प्याज की पत्ती निकाल बजाने लगे सीटियां

उद्घाटन के बाद धोनी ने फूली हुई प्याज की पत्ती से सीटी बजाने की कोशिश की। धोनी काफी देर तक पत्ते से सीटी बजाने का प्रयास करते रहे। इसके बाद झारखंड के सीएम ने भी धोनी का साथ दिया और दोनों के बीच सीटी बजाने का कॉम्पिटिशन शुरू हो गया। इन दोनों के इस अंदाज को देख वहां पहुंचे लोग भी मस्ती भरे मूड के साथ कार्यक्रम को एन्जॉय करते नजर आए।

सीटी नहीं बजी तो हसंते रहे लोग

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार समेत बाकी लोग धोनी के सीटी न बजा पाने पर हंस रहे हैं। पर धोनी है कि हार नहीं मान रहे बचपन के दिन याद कर वे सीटी बजाने में मग्न नजर आए। सोशल मीडिया पर धोनी का ये सीटी बजाने वाला वीडियो वायरल हो गया। तस्वीरें तेजी से शेयर होने लगीं जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

क्रिकेट से दूर हैं माही

कुछ दिन पहले ही महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया था जिससे भारत के पूर्व कप्तान के भविष्य को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई है। धोनी ने पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद क्रिकेट नहीं खेला है। बहरहाल सोशल मीडिया पर वे अपनी बेटी के साथ वीडियो शेयर कर काफी चर्चा में बने रहते हैं। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स