ऑस्ट्रेलिया की इस महिला क्रिकेटर के साथ डिनर पर जाना चाहते हैं मुरली विजय, बोले- वह बहुत खूसबसूरत है

Published : Apr 16, 2020, 02:15 PM IST
ऑस्ट्रेलिया की इस महिला क्रिकेटर के साथ डिनर पर जाना चाहते हैं मुरली विजय, बोले- वह बहुत खूसबसूरत है

सार

विजय ने बताया कि धवन उनके काफी अच्छे दोस्त हैं और उनके साथ समय बिताना उन्हें पसंद है इसलिए वो शिखर के साथ डिनर पर जाना पसंद करेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी इलिस पेरी बहुत खूबसूरत हैं और वो उनके साथ भी डिनर पर जाना चाहते हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस महामारी के कारण खेल से जिड़े सभी इवेंट भी रद्द कर दिए गए हैं। इस वजह से खिलाड़ियों के पास अपने फैंस से जुड़ने का अच्छा समय मिल गया है। कई खिलाड़ी इस दौरान कोरोना को लेकर जागरुकता फैला रहे हैं तो कुछ खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ियों के साथ लाइव चैट कर रहे हैं। चेन्नई के ओपनर मुरली विजय ने भी इस दौरान अपनी टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव चैट की और फैंस को कई मजेदार बातें जानने को मिली। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो अपने साथी खिलाड़ी शिखर धवन और ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी एलिस पेरी के साथ डिनर पर जाना पसंद करेंगे। 

विजय ने बताया कि धवन उनके काफी अच्छे दोस्त हैं और उनके साथ समय बिताना उन्हें पसंद है इसलिए वो शिखर के साथ डिनर पर जाना पसंद करेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी इलिस पेरी बहुत खूबसूरत हैं और वो उनके साथ भी डिनर पर जाना चाहते हैं। 

सहवाग के साथ बल्लेबाजी करना आसान
लाइव चैट के दौरान विजय से सवाल पूछा गया कि वो किस खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस पर उन्होंने वीरेन्द्र सहवाग का नाम लिया। विजय ने बताया कि वीरू के बल्लेबाजी करते समय रन अपने आप बनने लगते हैं। इसलिए उनके साथ खेलने में मजा आता है। उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना भी विजय के लिए काफी अच्छा पल था। सहवाग के अलावा विजय ने गोतम गंभीर और वसीम जाफर को भी अपना पसंदीदा बैटिंग पार्टनर बताया।  

धोनी के साथ खेली गई पारी रहेगी याद
इस दौरान विजय ने साल 2014 के अपने शतक को भी याद किया, जब उन्होंने धोनी के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के इस दौरे पर भारत के 4 विकेट बहुत जल्दी गिर गए थे। इसके बाद धोनी बैटिंग करने आए और विकेट गिरने बंद हो गए। इसके बाद विजय ने बेहतरीन शतक लगाया और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। उन्हें यह पारी भी हमेशा याद रहेगी। धोनी ने अपने शांत रवैये से मैच को कंट्रोल किया था और भारतीय टीम के विकटों का पतन रुक गया था।

PREV

Recommended Stories

IND vs SA 5th T20i: हार्दिक पांड्या ने बल्ले से मचाई सनसनी, तोड़ डाला अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड
IND vs SA 5th T20i Toss: भारतीय Playing XI में 3 बड़े बदलाव, जानें आज का टॉस कौन जीता?