IPL ऑक्शन 2020 में दिखा नीता अंबानी का जलवा, पहले ही दांव में सभी टीमों को किया चित

Published : Dec 20, 2019, 12:38 AM ISTUpdated : Dec 20, 2019, 12:40 AM IST
IPL ऑक्शन 2020 में दिखा नीता अंबानी का जलवा, पहले ही दांव में सभी टीमों को किया चित

सार

 मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी का जलवा एक बार फिर देखने को मिला, जब उन्होंने IPL ऑक्शन के पहले ही खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

मुंबई. मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी का जलवा एक बार फिर देखने को मिला, जब उन्होंने IPL ऑक्शन के पहले ही खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया। पिछले सीजन कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलने वाले विस्फोटक बललेबाज क्रिस लिन पर IPL 2020 की पहली बोली लगाई गई और नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2 करोड़ में खरीद लिया। इस दौरान चौकाने वाली बात यह रही कि किसी भी दूसरी टीम के मालिकों लिन पर बोली नहीं लगाई और ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज अपने बेस प्राइज में ही बिक गया। 

क्रिस लिन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लिन ने पिछले सीजन में कोलकाता के लिए 13 पारियों में 31 से जेयादा के औसत से 405 रन बनाए थे। इसके बाद भी कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया। जो कि चौकाने वाला फैसला था। इस सीजन लिन का बेस प्राइज सबसे अधिक था। उनके बाद बाकी सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइज 1.5 करोड़ या उससे कम था, पर लिन ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रखा था। 

अब मुंबई के पास एक और शानदार ओपनिंग ऑप्शन हो गया है। इससे पहले भी मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक के रूप में मुंबई के पास बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज थे। लिन का IPL में प्रदर्शन शानदार रहा है, पर उन्हें चोट का सामना भी करना पड़ा है। 2017 के सीजन में लिन सिर्फ 7 मैच ही खेल पाए थे और बाकी मैचों में उन्हें चोट के चलते टीम से बाहर रहना पड़ा था। 

PREV

Recommended Stories

IPL हो या टेस्ट, 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?
IND vs SA, T20I: हार्दिक-शुभमन की वापसी तय, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11