अब धोनी ने बाइक या कार नहीं, इस वाहन की सवारी की, ट्वीट किया वीडियो

Published : Jun 03, 2020, 01:48 PM ISTUpdated : Jun 03, 2020, 07:46 PM IST
अब धोनी ने बाइक या कार नहीं, इस वाहन की सवारी की, ट्वीट किया वीडियो

सार

इस बार धोनी ट्रैक्टर की सवारी करते दिखे। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें धोनी ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाइक और कार प्रेम को सभी जानते हैं। उनके पास कई तरह की मंहगी बाइक्स और कारों का कलेक्शन भी है। इस बार धोनी किसी मंहगी कार या बाइक की सवारी नहीं, बल्कि वह ट्रैक्टर की सवारी करते दिखे। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें धोनी ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। सीएसके ने अपने ट्वीट में #Thala Dhoni meets Raja Sir in his newest beast!  #HBDIlayaraja #WhistlePodu लिखा है। इसके पहले धोनी अपने फॉर्म हाउस पर बेटी जीवा के साथ बाइक राइड करते नजर आए थे। इसका वीडियो उनकी पत्नी  साक्षी ने ट्वीट किया था।

धोनी के साथ माउंटेन राइड पर जाना चाहतीं हैं साक्षी...
एक लाइव इंस्टाग्राम सेशन में साक्षी ने बताया कि जैसे ही लॉकडाउन खत्म हो वह धोनी के साथ माउंटेन राइड पर जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हम फ्लाइट की जगह रोड ट्रिप पर जाएंगे। धोनी ने आईपीएल के 13वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी की थी। इस साल कोरोना के कारण आईपीएल पोस्टपोन्ड हो गए हैं। 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, NZ vs SA: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Semi Final Result न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका
SA vs NZ: फिन एलन ने लगाई टी20 इतिहास की सबसे फास्ट सेंचुरी, साउथ अफ्रीका को रौंद दबंगों की तरह फाइनल में पहुंचे कीवी