जब जोश में डूबा पाकिस्तानी फैन फहराया उल्टा झंडा, बगल वाले ने सही किया, इंडियंस बोले-'इन्हें कश्मीर चाहिए'

Published : Oct 25, 2022, 07:47 PM IST
जब जोश में डूबा पाकिस्तानी फैन फहराया उल्टा झंडा, बगल वाले ने सही किया, इंडियंस बोले-'इन्हें कश्मीर चाहिए'

सार

टी20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान का मैच कई मायनों में अनोखा रहा है। बाबर आजम का विकेट गिरने से लेकर रविचंद्रन अश्विन द्वारा एक गेंद को वाइड बनाने तक कई कहानियां सामने आई हैं। अब पाकिस्तानी फैन और भारतीय यूजर्स की नई स्टोरी सामने आई हैं।  

India V/S Pakistan. भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को हाईवोल्टेज ड्रामा सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं हुआ बल्कि यह मैदान के बाहर यानि स्टेडियम में भी देखा गया। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान का एक क्रिकेट फैन पाकिस्तान का झंडा उल्टा फहरा दिया। हालांकि कुछ ही देर के बाद पास के साथी ने सही बात बताई और वह झंडा फिर सीधा फहराया गया लेकिन इस पर जो प्रतिक्रिया भारत की तरफ से आई है, वह अगल ही लेवल की है। भारतीय फैंस ने कहा कि जो देश अपना झंडा तक सही से नहीं फहरा पा रहे हैं, उन्हें भारत का मस्तक कश्मीर चाहिए। 

आखिर उस मैच में क्या हुआ
भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मैच खेला गया जिसमें अति उत्साह में आकर एक पाकिस्तानी फैन ने अपने ही देश का झंडा उल्टा फहरा दिया। हालांकि बाजू वाले दोस्त ने बार-बार उसे यह गलती बताई लेकिन शोर इतना ज्यादा था कि अगला आदमी वह बात सुन ही नहीं पाया। कुछ देर बाद जब यही बात उसे फिर बताई गई तो उसने झंडे को सही कर दिया। हालांकि यह मोमेंट कैमरों में कैद हो गया और उस पर भारतीय फैंस भी रिएक्ट करने लगे। एक भारतीय ने तो गजब का रिएक्ट किया और कहा कि इन्हें कश्मीर चाहिए। उसके कहने का मतलब था कि जो पाकिस्तानी देश का झंडा भी सही तरीके से नहीं उठा सकते वे कश्मीर लेने की बात करते हैं।

यह जानना भी जरूरी है
पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी मैदान पर तो भारत के खिलाफ आग उगलते हैं लेकिन मैदान के बाहर वे भारत और भारतीयों दोनों का सम्मान करते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 2018 में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी स्विट्जरलैंड के दौरे पर थे। तब भारतीय फैंस ने उनके साथ फोटो लेने की जिद तो अफरीदी ने पहले भारतीय फ्लैग को सही कराया।

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड के पीएम बने ऋषि सुनक और बधाई ले रहे नेहरा भाई, यूजर्स बोले- 'मेले में बिछड़े ब्रदर हैं दोनों
 

PREV

Recommended Stories

Shreyas Iyer: 'असंभव' शब्द से मुझे नफरत है, आलोचकों की उसी बात ने मुझे बदल दिया
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल