धोनी की फिटनेस को लेकर उठ रहे सवाल, लोगों ने पूंछा क्या IPL 13 में कर पाएंगे यह काम

Published : Jan 30, 2020, 04:15 PM ISTUpdated : Jan 30, 2020, 04:19 PM IST
धोनी की फिटनेस को लेकर उठ रहे सवाल, लोगों ने पूंछा क्या IPL 13 में कर पाएंगे यह काम

सार

लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि IPL में क्या धोनी खेल पाएंगे। 

नई दिल्ली. लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की फिटनेस को लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि IPL में क्या धोनी खेल पाएंगे। इस मामले पर धोनी के फैंस और उनके आलोचक एक दूसरे का मजाक भी बना रहे हैं। धोनी ने 9 जुलाई 2019 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। मैच के अलावा उन्होंने नेट्स में भी कोई खास प्रैक्टिस नहीं की है। हालांकि, जनवरी 2020 में उन्होंने झारखंड रणजी टीम के साथ कुछ दिनों तक नेट में प्रैक्टिस की थी। 

टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म
पूर्व भारतीय कप्तान की भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि धोनी अब भारतीय टीम में वापसी नहीं करना चाहते हैं, झारखंड के साथ प्रैक्टिस करके वो खुद को IPL के लिए तैयार रखना चाहते हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि वो वनडे से संन्यास ले सकते हैं, पर IPL में अच्छा प्रदर्शन T-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में उनकी जगह बना सकता है। धोनी ने खुद इस मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। 

अभ्यास मैच में लय में दिखे थे धोनी
झारखंड टीम के साथ अभ्यास के दौरान धोनी लय में नजर आए थे। उन्होंने हर गेंद को बल्ले के बीचे बीच लेकर खेला था और अच्छी टाइंमिंग के साथ शॉट लगा रहे थे। झारखंड के कोच भी धोनी की बैटिंग देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा था कि इतने लंबे ब्रेक के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान जिस तरीके से खेल रहे थे वह चौकाने वाला था। उनकी लय अभी नहीं टूटी है। 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday Match, IND vs WI 3rd ODI Result: कल का मैच कौन जीता? KL राहुल का शतक, विंडीज का रिकॉर्ड चेज
IND vs WI 3rd ODI Result: 352 रन बनाकर भी हारा भारत, शाई होप के नाबाद 162 रनों से विंडीज का रिकॉर्ड चेज