IND vs NZ: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं बना पाया...

क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 553 छक्के लगाए हैं, जबकि शाहिद अफरीदी के बल्ले से 476 छक्के निकले हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 454 छक्के लगाए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 19, 2021 6:23 PM IST

रांची : T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उनके लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाना जाता है। हिटमैन जब मैदान पर हो और छक्के-चौकों की बारिश ना हो, ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। अब हिटमैन ने कीवी टीम के साथ खेले दूसरे T20 मैच में एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने न्यूजीलैंड (new zealand) के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में एक छक्के लगाने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 450 छक्के पूरे किए। रोहित ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जो आज तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं बना सका है। वो ऐसा करने वाले दुनिया सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ये कारनामा शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) और क्रिस गेल (Chris Gayle) ही कर चुके हैं। आज तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 छक्का नहीं लगा पाया है।

गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्के
क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 553 छक्के लगाए हैं, जबकि शाहिद अफरीदी के बल्ले से 476 छक्के निकले हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने शुक्रवार को मैदान में एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 454 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 63, एकदिवसीय क्रिकेट में 244 और T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 147 छक्के निकले हैं। रोहित ने यह कारनामा 404 पारियों में किया है, जबकि शाहिद अफरीदी ने 487 और क्रिस गेल ने 499 पारियों में यह आंकड़ा छुआ है।

सर्वाधिक इंटरनेशनल छक्के 
1. क्रिस गेल - 553 छक्के (वेस्टइंडीज)
2. शाहिद अफरीदी - 476 छक्के (पाकिस्तान)
3. रोहित शर्मा - 454 छक्के (भारत)
4. ब्रैंडन मैक्कुलम - 398 छक्के (न्यूजीलैंड)
5. मार्टिन गुप्टिल - 363 छक्के (न्यूजीलैंड)
6. एमएस धोनी - 359 छक्के (भारत)

ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज होंगे
इसके साथ ही अगर रोहित शर्मा के बल्ले से बचे दो मैचों में 3 छक्के निकलते हैं तो उनके टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 छक्के हो जाएंगे। वो ऐसा करने वाले विश्व के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। उनसे पहले सिर्फ न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (martin guptill) ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 150 छक्के लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें-IND vs NZ: रोहित शर्मा का पैर छुने मैदान में घुसा फैन, नतमस्तक हुआ, 'हिटमैन' ने भी दिया आशीर्वाद, देखें Video

इसे भी पढ़ें-IND vs NZ 2nd T20: मार्टिन गप्टिल ने तोड़ा 'विराट' रिकॉर्ड, T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Read more Articles on
Share this article
click me!