पंत की जली कार के लिए यह कैसी दिवानगी? सेल्फी लेने के लिए बेताब फैंस कह रहे- 'पुलिस अंकल प्लीज कार दिखा दो'

Published : Jan 03, 2023, 01:23 PM IST
पंत की जली कार के लिए यह कैसी दिवानगी? सेल्फी लेने के लिए बेताब फैंस कह रहे- 'पुलिस अंकल प्लीज कार दिखा दो'

सार

भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (Rishabh Pant) कार एक्सिडेंट के बाद से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल (Max Hospital) में पंत का ईलाज चल रहा है और उन्हें आईसीयू से निकालकर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।  

Rishabh Pant Fan Following. एक तरफ रिषभ पंत कार एक्सिडेंट का शिकार होने के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में ईलाज करा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फैंस और चाहने वाले उनकी जली हुई दुर्घटनाग्रस्त कार के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब हैं। पंत की यह एक्सिडेंटल कार नारसन पुलिस चौकी में रखी गई है, जिसे देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। युवाओं और खासकर स्टूडेंट्स में जली हुई कार के साथ सेल्फी लेने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।

मर्सिडीज की हो चुकी बुरी हालत
क्रिकेटर रिषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद बुरी तरह जल गई और देखने में कबाड़ जैसी हो गई है। यह कार नारसन पुलिस चौकी में रखी गई है और युवाओं के बीच कार के साथ सेल्फी लेने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। स्टूडेंट्स नारसन पुलिस चौकी पहुंच रहे हैं और कह रहे हैं कि प्लीज पुलिस अंकल मुझे एक बार रिषभ पंत की मर्सिडीज कार देखनी है। कार के साथ सेल्फी भी लेनी है। पुलिस अंकल प्लीज हमें मना मत कीजिएगा। हम काफी दूर से यह कार देखने के लिए आए हैं। यह नजारा नारसन पुलिस चौकी पर रोजाना देखने को मिल रहा है। दूर-दूर से युवा पुलिस चौकी पहुंच रहे हैं और जली हुई कार के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं रिषभ पंत
बीते शुक्रवार को क्रिकेटर रिषभ पंत की कार नारसन पुलिस चौकी क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई और क्रिकेटर की जान किसी तरह से बच पाई। एक्सिडेंट होने के बाद पंत की मर्सिडीज कार में भीषण आग लग गई और कार पूरी तरह से जल गई थी। घायल पंत को इस वक्त देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है और उनका ईलाज चल रहा है। पंत की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू से निकालकर प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हॉस्पिटल में भी पंत के चाहने वाले लगातार पहुंच रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें आराम भी नहीं मिल पा रहा है।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रिषभ पंत की जल्द रिकवरी के लिए स्पेशल वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय टीम और हेड कोच राहुल द्रविड़ उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। द्रविड़ ने कहा कि रिषभ आप ठीक कर रहे हैं। आप जल्दी अच्छे हो जाएंगे। पिछले साल हमने आपको भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे शानदार पारियां खेलते हुए देखा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप जल्द ही दमदार वापसी करोगे।

यह भी पढ़ें

IND V/S SL 1st T20: कब और कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका का पहला मैच, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ: 4 विकेट लेते ही अर्शदीप ने किया खास डांस... क्या है इसका मतलब?
IND vs NZ 1st ODI Live: मिस हो गई न्यूजीलैंड की पहली पारी? यहां फ्री में देखें भारत की बल्लेबाजी