T-20 में रोहित का नया कारनामा, आफरीदी और गेल जैसे दिग्गजों की बराबरी की

Published : Dec 11, 2019, 08:06 PM IST
T-20 में रोहित का नया कारनामा, आफरीदी और गेल जैसे दिग्गजों की बराबरी की

सार

भारतीय T-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हाल ही में भारत के लिए सबसे ज्यादा T-20 खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोहित अब T-20 में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

मुंबई. भारतीय T-20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हाल ही में भारत के लिए सबसे ज्यादा T-20 खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोहित अब T-20 में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। T-20 400 छक्के लगाने वाले रोहित पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के बाद तीसरे बल्लेबाज हैं। रोहित से पहले शाहिद आफरीदी ने 476 और क्रिस गेल ने 534 छक्के लगाए हैं। ये दोनों ही बल्लेबाज अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं, जबकि रोहित अपनी टाइमिंग के दम पर छक्के लगाते हैं। 

रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा T-20 मैच खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं। रोहित ने भारत के लिए 104  T-20 मैच खेले हैं। रोहित के बाद पूर्व कप्तान धोनी ने 99 मैच खेले हैं। रोहित भारत के लिए T-20 में सबसे रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। रोहित ने इसी मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। कोहली पिछले मैच में ही रोहित से सिर्फ 1 रन आगे हुए थे।  

रोहित की शानदार पारी की बदौलत मैच में भारत बहुत ही अच्छी स्थिति में है और निर्णायक मैच में भारत बड़ा स्कोर बनाने की दिशा मे अग्रसर है। 

PREV

Recommended Stories

IPL में फ्लॉप तो World Cup 2027 से आउट! 20 खिलाड़ियों के लिए 'करो या मरो' वाली कंडीशन
Virat Kohli-Rohit Sharma से लेकर Ravindra Jadeja तक, IPL 2026 के 8 बड़े स्टार