सिक्सर के मामले में भी बादशाह हैं रोहित शर्मा, यकीन न हो तो देख लीजिए रिपोर्ट कार्ड

Published : Nov 08, 2019, 02:25 PM ISTUpdated : Nov 08, 2019, 03:42 PM IST
सिक्सर के मामले में भी बादशाह हैं रोहित शर्मा, यकीन न हो तो देख लीजिए रिपोर्ट कार्ड

सार

रोहित की टाइमिंग कमाल है वह गेंद को जल्दी परख लेते हैं कि वह किस दिशा में जा रही है। गेंद को देख और समझने के बाद वह क्रीज से बाहर आकर शॉट लगाते हैं। रोहित अपनी इसी प्रतिभा के कारण दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा छक्के मार सकते हैं। रोहित ने कई मैचों में दनादन छक्के मारे हैं। 

नई दिल्ली. रोहित शर्मा भारतीय टीम के जांबाज खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा को रन मशीन भी कहा जाता है। हाल में हुए बांग्लादेश के साथ तीन टी 20 सीरिज के दूसरे मैच में उन्होंने केवल 43 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली थी। इसके साथ भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। अपने 100 वें टी 20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 6 छक्के और इतने ही चौके लगाए। इसी के साथ रोहित लगातार तीसरे साल एक कैलेंडर इयर में तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) में सबसे ज्यादा 66 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

रोहित ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए करियर में एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। रोहित शर्मा को कमाल के सिक्सर हैं, उनके बल्ले से रन के तौर पर छक्के बरसते जाते हैं। यह उनकी ताकत और टैलेंट है। रोहित आसानी से पिच पर खेलते समय छक्के जड़ते जाते हैं।

रोहित ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 2017 में 65 और 2018 में 75 छक्के लगाए थे। वहीं, रोहित बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा 19 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 18 छक्के लगाए।

गेंद को जल्दी परख लेते हैं रोहित

खेलते समय बल्ले को उछालना ही रोहित को आसानी से छक्के लगाने में मदद करता है। उनकी टाइमिंग भी कमाल है वह गेंद को जल्दी परख लेते हैं कि वह किस दिशा में जा रही है। गेंद को देख और समझने के बाद वह क्रीज से बाहर आकर शॉट लगाते हैं।

रोहित अपनी इसी प्रतिभा के कारण दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा छक्के मार सकते हैं। रोहित ने कई मैचों में दनादन छक्के मारे हैं। अपनी धमाकेदार पारी के बाद, रोहित शर्मा ने अपने करियर में एक और रिकॉर्ड बना लिया है। रोहित शर्मा ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 2017 में 65 और 2018 में 75 छक्के लगाए थे, यह करने वाले दुनिया में वे इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

छक्केखिलाड़ीसाल
66रोहित शर्मा2019
74रोहित शर्मा2018
65रोहित शर्मा2017
63एबी डी विलियर्स2015
59क्रिस गेल2012

 

टी 20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित ने सुरेश रैना का रिकार्ड तोड़ दिया-

खिलाड़ी

छक्के
रोहित शर्मा344
सुरेश रैना311
एम एस धोनी295

 

टी-20 I में  एक कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की लिस्ट में भी रोहित टॉप पर हैं-

छक्केखिलाड़ीइनिंग्स
37रोहित शर्मा17 इनिंग्स
34एम एस धोनी62 इनिंग्स
26विराट कोहली26 इनिंग्स

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में रोहित अब तीसरे स्थान पर हैं-

खिलाड़ी

इनिंग्सछक्के
क्रिस गेल530534
आफरीदी508476
रोहित शर्मा354398
मैक्यूलम474  398

रोहित 100 टी-20 खेलने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी

रोहित से पहले सिर्फ महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ही 100 मैच खेलने वाली पहली भारतीय (पुरुष-महिला) हैं। रोहित के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 98, सुरेश रैना ने 78 और विराट कोहली ने 72 टी-20 खेले हैं। पुरुषों में सबसे ज्यादा 111 टी-20 पाकिस्तान के शोएब मलिक ने खेले हैं। रोहित 100 टी-20 खेलने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी बने।

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, NZ vs SA: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Semi Final Result न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका
SA vs NZ: फिन एलन ने लगाई टी20 इतिहास की सबसे फास्ट सेंचुरी, साउथ अफ्रीका को रौंद दबंगों की तरह फाइनल में पहुंचे कीवी