ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रोहित शर्मा कर सकते हैं परेशान, इस दिग्गज को लगता है ऐसा

Published : Jul 01, 2020, 07:07 PM IST
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रोहित शर्मा कर सकते हैं परेशान, इस दिग्गज को लगता है ऐसा

सार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा कि निश्चित तौर पर स्मिथ और वॉर्नर की वापसी से टीम मजबूत हुई है, लेकिन दो साल पहले जो खिलाड़ी खेले थे तब वे पूरी तरह से तैयार नहीं थे। अब वे अनुभवी हो गए हैं और इसलिए टीम इंडिया को इन गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।  

स्पोर्ट्स डेस्क । भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के लिए परेशान का कारण बन सकते हैं। ऐसा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी का भी मानना है, जिन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में दुनिया के किसी भी बल्लेबाज की परीक्षा होती है। लेकिन, मेरा मानना है कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में शीर्ष क्रम में काफी मैच खेले हैं और उन्हें अब टेस्ट मैचों में भी सफलता मिली है और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।

रोहित पर ही टिंकी हैं निगाहें
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 33 साल के रोहित शर्मा पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार सलामी बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था। वह पिंडली के चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।

रोहित शर्मा को लेकर कही ये बातें
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि उनके (रोहित शर्मा)नपास वह क्षमता और कौशल है, जिससे वह वहां की परिस्थितियों में सफल हो सकते हैं। माइक हसी का इसके साथ ही मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी से भारत के लिए आगामी सीरीज काफी मुश्किल होगी। भारत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती थी तब स्मिथ और वॉर्नर प्रतिबंधित होने के कारण उसमें नहीं खेल पाए थे।

इस कारण मजबूत हुई ऑस्ट्रेलिया
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा कि निश्चित तौर पर स्मिथ और वॉर्नर की वापसी से टीम मजबूत हुई है, लेकिन दो साल पहले जो खिलाड़ी खेले थे तब वे पूरी तरह से तैयार नहीं थे। अब वे अनुभवी हो गए हैं और इसलिए टीम इंडिया को इन गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
 

PREV

Recommended Stories

ICC U19 Women's T20 World Cup: लगातार तीसरी बार इतिहास रचने आ रहीं भारत की बेटियां! जानें पहला मैच कब
IND vs NZ T20 Series: सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका क्यों नहीं? अय्यर ने बताई सबसे बड़ी वजह