रोहित-रितिका की रोमांटिक जोड़ी पहुंची मालदीव, ये PHOTOS देखकर आपको प्यार का अंदाजा हो जाएगा

Published : Dec 29, 2022, 06:38 PM ISTUpdated : Dec 29, 2022, 06:40 PM IST
रोहित-रितिका की रोमांटिक जोड़ी पहुंची मालदीव, ये PHOTOS देखकर आपको प्यार का अंदाजा हो जाएगा

सार

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अंगूठे की चोट से पूरी तरह उबर गए हैं और वे 10 जनवरी से शुरू हो रही भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को ज्वाइन कर लेंगे। यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस वक्त वे अपनी वाइफ के साथ मालदीप में छुट्टियों को इंजॉय कर रहे हैं।  

Rohit Sharma-Ritika Sajdeh In Maldives. भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रोहित ने खुद ही अपनी और वाइफ रितिका सजदेह के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह कपल इन दिनों मालदीप के समुद्री तटों पर वकेशंस को इंजॉय कर रहा है और उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी फैंस के लिए शेयर की हैं। रोहित शर्मा के बारे में सूचना यह है कि वे 10 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे और भारतीय टीम की कप्तानी भी करेंगे।

नए साल का जश्न मना रहे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा के लिए साल 2022 भले ही अच्छा न गुजरा हो लेकिन वे साल का अंत बेहतर तरीके से कर रहे हैं और यही वजह है कि वे परिवार के साथ मालदीव में हैं। माना जा रहा है कि रोहित नए साल का जश्न भी इसी जगह बिताएंगे क्योंकि उनकी वाइफ रितिका सजदेह और बेटी भी उनके साथ हैं। यह तस्वीर देखकर एक फैन ने लिखा कि शायद रोहित शर्मा को असली उर्जा यहीं से मिल रही है और वे वनडे सीरीज में बेहतर बैटिंग कर सकेंगे। फिलहाल क्रिकेट फैंस रोहित की इन तस्वीरों पर खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं।

छिन चुकी है टी20 की कप्तानी
रोहित शर्मा के लिए चौंकाने वाली बात यह है कि उनसे टीम इंडिया की टी20 टीम की कप्तानी लगभग छीन ली गई है और उनके ही पसंदीदा हार्दिक पंड्या अब भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं। इतना ही नहीं रोहित शर्मा अब भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनके साथ ही विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, शिखर धवन जैसे खिलाड़ी भी टी20 टीम से बाहर कर दिए गए हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा के पास वनडे वर्ल्ड कप से पहले मौका है कि वे फार्म में लौटें और भारत को मैच जिताएं। कुछ क्रिकेट फैंस का यह भी कहना है कि रोहित नहीं चेते तो वनडे विश्व कप भी उनके हाथ से जा सकता है।

यह भी पढ़ें

IND V/A SL Series: न्यू ईयर में इन 5 युवा खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर, ये खेलने उतरेंगे को बढ़ जाएगा रोमांच

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
Shikhar Dhawan Divorce Case: शिखर धवन की बड़ी जीत, पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को तगड़ा झटका