रोहित ने धोनी, कोहली को छोड़ा पीछे, पहले T-20 में बने ये रिकॉर्ड

Published : Nov 03, 2019, 06:16 PM ISTUpdated : Nov 03, 2019, 07:24 PM IST
रोहित ने धोनी, कोहली को छोड़ा पीछे, पहले T-20 में बने ये रिकॉर्ड

सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रोहित ने भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। 

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच T-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित ने भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा T-20 खेलने वाले खिलाड़ी बने रोहित  
कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रोहित ने धोनी के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब मलिक के नाम है। जिन्होंने 111 टी20 मैच खेले हैं। दूसरे नंबर पर भी पाकिस्तान के ही शाहिद आफरीदी हैं। उन्होंने 99 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। रोहित ने इस मामले में आफरीदी की भी बराबरी कर ली है।

कोहली को भी छोड़ा पीछे
रोहित ने T-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भरतीय कप्तान कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। भारतीय कप्तान कोहली और रोहित के बीच T-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने की होड़ लंबे समय से चली आ रही है। इस रेश में कभी रोहित आगे रहते हैं तो कभी कोहली। कई बार तो एक मैच के दौरान ही दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को पीछे छोड़ते रहते हैं। फिलहाल कोहली के T-20 में  2450 रन हैं और रोहित उनसे 2 रन आगे हैं। रोहित ने 2452 रन बनाए हैं। 

PREV

Recommended Stories

Virat Kohli से Shubman Gill तक, क्यों खास है इन 5 क्रिकेटर्स का जर्सी नंबर?
IND vs WI 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल पर फ्री कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच? ये रहा पूरा प्रॉसेस