सबा करीम छोड़ेंगे BCCI महाप्रबंधक का पद, जल्द करेंगे औपचारिक घोषणा

Published : Jul 19, 2020, 01:36 PM ISTUpdated : Jul 19, 2020, 03:27 PM IST
सबा करीम छोड़ेंगे BCCI महाप्रबंधक का पद, जल्द करेंगे औपचारिक घोषणा

सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में जोहरी का इस्तीफा स्वीकार किया था। जोहरी ने 27 दिसंबर को इस्तीफा दिया था। यह पता नहीं चल सका है कि बोर्ड ने अचानक इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला क्यों किया। जोहरी 2016 में बोर्ड से जुड़े थे, जिनका करार 2021 तक था। सौरभ गांगुली के बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था।  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम के पद से हटने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस पर औपचारिक घोषणा होने की संभावना है। करीम दिसंबर 2017 में बोर्ड में आए थे, तत्कालीन सीईओ राहुल जोहरी के साथ मिलकर नियुक्तियों की अध्यक्षता कर रहे थे।

सौरव गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद दिया था त्यागपत्र
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में जोहरी का इस्तीफा स्वीकार किया था। जोहरी ने 27 दिसंबर को इस्तीफा दिया था। यह पता नहीं चल सका है कि बोर्ड ने अचानक इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला क्यों किया। जोहरी 2016 में बोर्ड से जुड़े थे, जिनका करार 2021 तक था। सौरभ गांगुली के बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था।

चयनकर्ता भी रह चुके हैं करीम
जोहरी जाने के एक हफ्ते बाद करीम का बीसीसीआई से बाहर आना क्यों हुआ? इसके पीछे क्या वजहें हैं और कौन जिम्मेदार होगा? इसके बारे में पता नहीं चल सका है। सबा करीम चयनकर्ता भी रह चुके हैं। उन्होंने देश के लिए एक टेस्ट और 34 वनडे खेले। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 120 मैच खेले, जबकि 22 शतक और 33 अर्धशतक की मदद से 7310 रन बनाए।

PREV

Recommended Stories

IPL हो या टेस्ट, 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?
IND vs SA, T20I: हार्दिक-शुभमन की वापसी तय, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11