कोरोना के खिलाफ जंग में फिर आगे आए सचिन, 50 लाख दान करने के बाद अब 5000 लोगों को खिलाएंगे खाना

Published : Apr 11, 2020, 12:05 PM IST
कोरोना के खिलाफ जंग में फिर आगे आए सचिन, 50 लाख दान करने के बाद अब 5000 लोगों को खिलाएंगे खाना

सार

कोरोना के खिलाफ जंग में सचिन तेंदुलकर फिर से आगे आए हैं। कुछ दिन पहले ही 50 लाख रुपए दान करने वाले सचिन ने अब एक महीने तक 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है। सचिन ने इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख और महाराष्ट्र के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए दान किए थे। 

नई दिल्ली. कोरोना के खिलाफ जंग में सचिन तेंदुलकर फिर से आगे आए हैं। कुछ दिन पहले ही 50 लाख रुपए दान करने वाले सचिन ने अब एक महीने तक 5000 लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है। सचिन ने इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख और महाराष्ट्र के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए दान किए थे। अब सचिन ने अपनालय फाउंडेशन के साथ मिलकर 5 हजार लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है। सचिन ने एक महीने तक जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है। 

अपनालय संस्था ने ट्वीट करते हुए लिखा "शुक्रिया सचिन तेंदुलकर अपनालय की मदद करने के लिए। अपनालय लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशान हो रहे लोगों की मदद कर रहा है। सचिन एक महीने में करीब 5 हजार लोगों के राशन की जिम्मेदारी लेंगे। इसके अलावा भी कई लोग ऐसे हैं, जिनको आपकी मदद की जरूरत है।"

सचिन ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा " जरूरतमंदों और गरीबों की मदद जारी रखने के लिए अपनालय को मेरी शुभकामनाएं, आप अपना अच्छा कार्य जारी रखें।"

अब तक मदद के लिए सामने आए ये खिलाड़ी
कोरोना वायरस के संकट के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार लोगों के बीच जागरुकता फैला रहे हैं। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों ने आर्थिक मदद भी की है। सचिन के अलावा सौरव गांगुली और पठान बंधुओं ने भी दिल खोलकर गरीबों के लिए अपने पैसे खर्चे हैं। हरभजन सिंह ने भी जालंधर में 5 हजार लोगों को खाना खिलाने का फैसला किया है। कोहली, रहाणे और रोहित जैसे खिलाड़ी भी लोगों की मदद के लिए दान कर चुके हैं। BCCI ने सरकार की मदद के लिए 51 करोड़ रुपए दान किए हैं और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसा करने को कहा है। 

PREV

Recommended Stories

Aquib Nabi: भारतीय क्रिकेट को मिला एक नया हीरा, रणजी फाइनल में 5 विकेट लेकर मचाया तहलका
Arjun-Saaniya Wedding: बेटे अर्जुन की शादी से पहले क्यों इमोशनल हो गए सचिन तेंदुलकर?