कोरोना के बाद ICC का नया रूल, सचिन तेंदुलकर ने मलिंगा को कुछ इस तरह कर दिया ट्रोल

Published : Jun 24, 2020, 05:20 PM ISTUpdated : Jun 24, 2020, 07:05 PM IST
कोरोना के बाद ICC का नया रूल, सचिन तेंदुलकर ने मलिंगा को कुछ इस तरह कर दिया ट्रोल

सार

हाल ही में आईसीसी ने कोरोना के बीच मैच कराने को लेकर लार के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। ऐसे में सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें श्रीलंका के यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा रनरअप लेने से पहले गेंद को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क. इस समय समूचा विश्व कोरोना जैसी महामारी की चपेट में है। इस महामारी के बढ़ते प्रभाव के चलते खेल गतिविधियों को रोका गया है। यहां तक कि क्रिकेट टूर्नामेंट को भी स्थगित कर दिया गया है। COVID-19 के बीच आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट को फिर से कराने को लेकर कई तरह से नियम तैयार कर रहा है। बता दें कि हाल ही में आईसीसी ने कोरोना के बीच मैच कराने को लेकर लार के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। ऐसे में सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें श्रीलंका के यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा रनरअप लेने से पहले गेंद को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

सचिन ने मलिंगा की इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'किसी को आईसीसी के नियमों के बाद अपनी रन अप रूटीन को भी बदलना होगा, क्या कहते हो माली.." गौरतलब है कि श्रीलंका का यह दिग्गज तेज गेंदबाज गेंदबाजी करने से पहले गेंद को हमेशा चूमता है। ऐसे में कोरोना वायरस के कारण मलिंगा ऐसा नहीं कर पाएंगे। यही कारण है कि तेंदुलकर ने उनकी तस्वीर शेयर कर मलिंगा को ट्रोल करने की कोशिश की है।

IPL के सबसे सफल गेंदबाज हैं मलिंगा 
लसिथ मलिंगा आईपीएल में सबसे सफल गेंदबाज हैं। अब तक मलिंगा ने 170 विकेट झटके हैं. वहीं टेस्ट में यॉर्कर किंग के नाम 101 विकेट दर्ज है। इसके अलावा वनडे में 338 विकेट मलिंगा के नाम है। टी-20 इंटरनेशनल में मलिंगा ने 107 विकेट झटके हैं। आईपीएल में मलिंगा मुंबई इंडियंस टीम की ओर खेलते हैं। सचिन के ट्रोलिंग के बाद क्रिकेट फैन्स भी अपनी राय देने में पीछे नहीं हटे हैं। कई यूजर ने ट्वीट कर मलिंगा की इस आदत पर कमेंट किए। गौरतलब है कि आईसीसी ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए गेंद को चमकाने के लिए इस्तमाल की जाने वाली लार को बैन कर दिया है।

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ Live: नहीं मिला फ्री जुगाड़? टेंशन छोड़िए! ये है Sony LIV का सबसे सस्ता प्लान
Sony LIV Free Subscription: Airtel, Jio और Vi के इन रिचार्ज प्लान में बिना अलग पैसे दिए देखें IND vs NZ मैच