गलत जानकारी फैलाने वालों पर भड़की साक्षी धोनी, कहाः आपको शर्म आनी चाहिए

Published : Mar 27, 2020, 05:22 PM ISTUpdated : Mar 27, 2020, 07:01 PM IST
गलत जानकारी फैलाने वालों पर भड़की साक्षी धोनी, कहाः आपको शर्म आनी चाहिए

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी गलत जानकारी फैलाने वालों पर जमकर भड़क गई। उन्होंने ट्विटर पर गलत जानकारी फैलाने वालों को लेकर लिखा "मैं सभी मीडिया संस्थानों से ऐसे समय में झूठी खबर ना फैलाने की अपील करती हूं। 

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी गलत जानकारी फैलाने वालों पर जमकर भड़क गई। उन्होंने ट्विटर पर गलत जानकारी फैलाने वालों को लेकर लिखा "मैं सभी मीडिया संस्थानों से ऐसे समय में झूठी खबर ना फैलाने की अपील करती हूं। आपको शर्म आनी चाहिए। मुझे आश्चर्य होता है कि जिम्मेदार पत्रकार अब खत्म हो चुके हैं।" साक्षी ने अपने ट्वीट में किसी भी मीडिया संस्थान का जिक्र नहीं किया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि किस व्यक्ति या विषय को लेकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। 

साक्षी ने ट्वीट करके गलत जानकारी देने वालो को लताड़ा है और सभी मीडिया संस्थानों से जिम्मेदारी के साथ अपना काम करने को कहा है। उनका ट्वीट आने से पहले कई मीडिया संस्थानों ने कोरोना वायरस को लेकर धोनी के दान करने की खबर चलाई थी। इसके अनुसार धोनी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मुकुल फाउंडेशन को 1 लाख रुपयों का चंदा दिया था। ये 1 लाख रुपये उन 12.5 लाख रुपयों का एक हिस्सा थे, जो इस फाउंडेशन ने चंदा इकट्ठा करके जुटाए थे। यह फाउंडेशन पुणे में काम करती है। मीडिया संस्थानों और कई लोगों का मानाना था कि धोनी ने जो चंदा दिया है वो उनकी हैसियत के हिसाब से काफी कम है। उन्हें इससे कहीं ज्यादा बड़ी राशि दान करनी चाहिए। 

अब तक मदद के लिए आगे आए ये खिलाड़ी
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई खिलाड़ी आगे आए हैं। धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपए दान किए हैं। सौरव गांगुली ने भी 50 लाख का चावल दान करने की बात कही है। इससे पहले इरफान पठान और यूसुफ पठान 4 हजार मास्क दान कर चुके हैं। पहलवान बजरंग पूनिया और एथलीट हिमा दास ने अपनी सैलरी दान कर दी है। इनके अलावा भी कई खिलाड़ियों और बड़ी हस्तियों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।  

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच