माही का बर्थडे बैश, वाइफ साक्षी ने शेयर किया धांसू वीडियो, इस तरह थाला ने मनाया अपना जन्मदिन

Published : Jul 07, 2022, 07:30 AM IST
माही का बर्थडे बैश, वाइफ साक्षी ने शेयर किया धांसू वीडियो, इस तरह थाला ने मनाया अपना जन्मदिन

सार

एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने उनके जन्मदिन पर फैंस को बड़ी खुशी दी और थाला के जन्मदिन का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।  

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट के थाला यानी कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर वह अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं। इस बीच उनके बर्थडे बैश का वीडियो उनकी वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें धोनी अपना बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं धोनी के बर्थडे पर उनका धांसू अंदाज....

धोनी के बर्थडे के मौके पर साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर कर साक्षी ने हैप्पी बर्थडे और एक दिल वाली इमोजी बनाई। वीडियो में धोनी बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं। वहीं, धोनी ने डेशिंग सी जैकेट पहनी हुई है। साथ ही माही का बर्थडे केक भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। स्लो मोशन में बनाया गया यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और 3 घंटे के अंदर ही लगभग दो लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वहीं माही के फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

इसके साथ ही साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो भी शेयर की। जिसमें साक्षी एमएस धोनी के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही ऋषभ पंत और धोनी के कई फ्रेंड्स भी इस फोटो में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस समय ऋषभ पंत भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के बाद लंदन में मौजूद हैं।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। जहां से उनकी वाइफ ने अपना वीडियो भी शेयर किया था। धोनी इससे पहले आईपीएल 2022 में एक्शन में नजर आए थे। जहां उन्होंने आखिरी के कुछ मैचों में टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, उनकी टीम का सीजन इतना अच्छा नहीं रहा और उन्होंने सेकंड लास्ट पोजीशन पर अपने अभियान को खत्म किया। 2022 आईपीएल के अंत में धोनी ने इशारा भी कर दिया कि वह आने वाले सीजन में सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे।

ये भी देखें : MS Dhoni Birthday: माही के जन्मदिन से पहले यहां लगा धोनी का 41 फीट ऊंचा कटआउट, फैंस ने ऐसे किया सलाम

धोनी से गांव की इन लड़कियों ने की फोटो की गुजारिश तो खुद को रोक नहीं पाए माही, 6 Photo में देखें देसी अंदाज

MS Dhoni Birthday: करोड़ों के मालिक माही जीते हैं ऐसी लाइफ, बंगले की देखें अनदेखी तस्वीरें

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच