सैंड आर्टिस्ट ने कुछ इस अंदाज में किया टीम इंडिया का स्वागत, सोशल मीडिया पर बटोरी तारीफें

Published : Dec 22, 2019, 04:18 PM ISTUpdated : Dec 22, 2019, 04:19 PM IST
सैंड आर्टिस्ट ने कुछ इस अंदाज में किया टीम इंडिया का स्वागत, सोशल मीडिया पर बटोरी तारीफें

सार

 कटक में एक सैंड आर्टिस्ट ने खास अंदाज में भारतीय टीम और टीम के कप्तान विराट कोहली का स्वागत किया। सैंड आर्टिस्ट के इस काम को सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ मिली। 

कटक. भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले कटक में टीम इंडिया का शानदार स्वागत हुआ। कटक में एक सैंड आर्टिस्ट ने खास अंदाज में भारतीय टीम और टीम के कप्तान विराट कोहली का स्वागत किया। सैंड आर्टिस्ट के इस काम को सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ मिली। इस कलाकार ने समुद्र के किनारे शानदार कलाकृति बनाकर बाराबती में भारतीय टीम का स्वागत किया। 

सैंड आर्ट में इस कलाकार ने बाराबती स्टेडियम और एक बल्ले में विराट का चेहरा बनाकर टीम इंडिया को सीरीज के आखिरी मैच के लिए शुभकामनाएं दी। यह सैंड आर्ट कोई और नहीं, बल्कि इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट और पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित कलाकार सुदर्शन पटनायक ने बनाई थी। सुदर्शन की इस आर्ट को सभी ने जमकर सराहा। इस आर्ट की फोटो सुदर्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की है।   

इन शुभकामनाओं का असर मैच में भी दिख रहा है, जहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर अच्छी शुरुआत की है। भारत के लिए पहला मैच खेलने रहे नवदीप सैनी ने 2 विकेट निकाले हैं। 

PREV

Recommended Stories

India vs West Indies 1st ODI: फ्री में कहां देखें भारत वेस्टइंडीज पहला वनडे, रो-को की होगी वापसी
Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने तय कर दी संन्यास की तारीख? जानें कब क्रिकेट छोड़ेंगे किंग कोहली