सचिन के बैट से अफरीदी ने 37 में जड़ दिया था शतक, पाकिस्तानी ऑलराउंडर की ऑटोबायोग्राफी में हुआ खुलासा

अफरीदी ने अपनी किताब गेम चेंजर में गंभीर को औसत दर्जे का बड़बोला खिलाड़ी कहा है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ सहवाग की टिप्पणियों पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। उनकी किताब में सचिन तेंदुलकर और इरफान पठान का भी जिक्र है। अफरीदी ने इस किताब में यह खुलासा भी किया है कि उन्होंने सचिन के बल्ले से ही 37 गेंदों में शतक लगाया था। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 17, 2020 12:09 PM IST

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ जहर उगला है। अबकी बार उन्होंने गौतम गंभीर और सहवाग को अपना निशाना बनाया है। अफरीदी ने अपनी किताब गेम चेंजर में गंभीर को औसत दर्जे का बड़बोला खिलाड़ी कहा है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ सहवाग की टिप्पणियों पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। उनकी किताब में सचिन तेंदुलकर और इरफान पठान का भी जिक्र है। अफरीदी ने इस किताब में यह खुलासा भी किया है कि उन्होंने सचिन के बल्ले से ही 37 गेंदों में शतक लगाया था। 

खुद को डॉन ब्रैडमैन से कम नहीं समझते गंभीर- अफरीदी 
अफरीदी ने अपनी किताब में लिखा है कि गौतम गंभीर खुद को डॉन ब्रैडमैन से कम नहीं समझते हैं। वो औसत दर्जे के एक ज्यादा बोलने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम कोई भी बड़ा रिकॉर्ड नहीं है, पर वो खुद को जेम्स बॉन्ड जैसे खिलाड़ियों से कम नहीं आंकते। उनके व्यवहार में ही समस्या है। उनका कोई व्यक्तित्व नहीं है, ना ही कोई रिकॉर्ड है। उन्हें बस नखरनेबाजी करना आता है। इस किताब में उन्होंने गंभीर के साथ हुई लड़ाई का भा जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि साल 2007 में दोनों खिलाड़ी आपस में मैदान के अंदर भिड़ गए थे। उस समय दोनों ने एक दूसरे की मां बहन को जमकर याद किया था। 

सहवाग और पठान का भा किया जिक्र
अफरीदी ने अपनी किताब में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेन्द्र सहवाग और इरफान पठान का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि सहवाग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहते हैं। ये सही आचरण नहीं है। इसके अलावा पठान के बारे में उन्होंने कहा कि जब भी मैं उनके खिलाफ खेलता था तो मेरे दिमाग में एक ही बात रहती थी। मैदान में एक ही पठान रहेगा। या तो वो या फिर मैं। 

सचिन के बल्ले से ही लगाया था सबसे तेज शतक 
अफरीदी ने भले ही भारत के बाकी खिलाड़ियों के बारे में उल्टी सीधी बातें बोली हों, पर मास्टर ब्लास्टर से पंगा नहीं ले पाए। उन्होंने सचिन को तकनीकी तौर पर सबसे सक्षम भारतीय बल्लेबाज बताया। उन्होंने अपनी किताब में यह खुलासा भी किया कि उन्होंने 37 गेंदों में शतक सचिन के बल्ले से ही लगाया था। अफरीदी ने साल 1996 में यह पारी खेली थी और लंबे समय तक उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। 

Share this article
click me!