राजस्थान रॉयल्स का ये खिलाड़ी बना पिता, घर आया नन्हा मेहमान, 2 दिन पहले ही छोड़ गए थे IPL 2022

IPL 2022 के बीच राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी को बड़ी खुशी मिली है। वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर शिमरॉन हेटमायर पहली बार पिता बने हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 10, 2022 7:23 AM IST / Updated: May 10 2022, 01:02 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: एक तरफ आईपीएल 2022 (IPL 2022) का धमाकेदार सीजन चल रहा है तो दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan royals) के स्टार प्लेयर शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) के लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका है। एक ओर जहां उनकी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर है। तो वहीं दूसरी ओर उनके घर नन्हे मेहमान के कदम पड़े हैं। जी हां, मंगलवार 10 मई को सुबह हेटमायर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्टोरी के जरिए बताया कि वह पहली बार पिता बन गए हैं। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही वह आईपीएल 2022 को अलविदा कहकर अपने देश लौट गए थे।

शिमरॉन हेटमायर ने मंगलवार को इंस्टा स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने बेटे को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा- इस दुनिया में आपका स्वागत है। हेटमायर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों करोड़ों लोग उन्हें पहली बार पिता बनने की बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि साल 2019 में हेटमायर ने क्रिसमस वाले दिन अपनी गर्लफ्रेंड उमराव निरवानी के साथ सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने 17 मार्च 2020 को शादी की थी। हेटमायर और उमराव काफी लंबे वक्त से रिलेशन में थे। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं छिपाया और हमेशा ही अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे है।

2 दिन पहले ही वह इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन को छोड़कर चले गए थे, क्योंकि उन्हें अपनी पत्नी निरवानी की देखभाल करनी थी। ऐसे में उनकी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने भी उन्हें बधाई दी थी और कहा था कि 'हम हेटमायर की हर संभव मदद करेंगे। उनके और उनकी पत्नी निरवानी के साथ हमारी शुभकामनाएं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह फिर से मुंबई लौट आएंगे और आइपीएल 2022 सीजन में अपने बाकी मैच खेल सकेंगे। लेकिन इस बार आप एक पिता के रूप में लौटेंगे। हम आपका इंतजार करेंगे।'

बता दें कि इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने शिमरॉन हेटमायर को 8.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। इस साल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वह शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 11 मैच में 291 रन बनाए। हेटमायर अपने खेल के साथ अपने बालों को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपने बाल गुलाबी रंग थे। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलते हुए वह नीले बाल करवाकर आए थे।

इसे भी पढ़ें- IPL 2022, MI vs KKR: जसप्रीत बुमराह के 10 रन देकर 5 विकेट लेने के बावजूद हार गई मुंबई इंडियंस

मैच हारा लेकिन दिल जीत गया मुंबई इंडियंस का ये खिलाड़ी, 5 विकेट लेने के बाद बीवी ने इस तरह सेलिब्रेट की जीत

Read more Articles on
Share this article
click me!