शिवम दुबे ने पोलार्ड के ओवर में जड़े लगातार 3 छक्के, युवराज सिंह की दिलाई याद

Published : Dec 08, 2019, 10:07 PM IST
शिवम दुबे ने पोलार्ड के ओवर में जड़े लगातार 3 छक्के, युवराज सिंह की दिलाई याद

सार

शिवम दुबे ने वेस्टइंडीज टीम के कप्तान पोलार्ड के ओवर में लगातार 3 छक्के लगाकर युवराज की याद दिला दी। इस बीच पोलार्ड दबाव में आ गए और उन्होंने वाइड गेंद भी डाली। दुबे पहली बार अपनी लय में दिखे और सभी को अपना मुरीद बना दिया। 

थिरुवनन्तपुरम. हार्दिक पांड्या की जगह टीम इंडिया में शामिल किए गए ऑलराउंडर शिवम दुबे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T-20 में शानदार अर्धशतक लगाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दुबे ने 30 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। यह शिवम दुबे के करियर का पहला अर्धशतक था। दुबे ने इस पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए। इस दौरान शिवम दुबे ने वेस्टइंडीज टीम के कप्तान पोलार्ड के ओवर में लगातार 3 छक्के लगाकर युवराज की याद दिला दी। इस बीच पोलार्ड दबाव में आ गए और उन्होंने वाइड गेंद भी डाली। दुबे पहली बार अपनी लय में दिखे और सभी को अपना मुरीद बना दिया। आने वाले मैचों में सभी को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।  

दुबे की बल्लेबाजी में पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह की झलक दिखती है। जब दुबे एक के बाद एक लगातार छक्के लगा रहे थे तो मैदान में सभी को लगा मानो युवराज फिर से बल्लेबाजी के लिए आ गए हैं। दुबे को भी छक्के लगाने के लिए बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ती और टाइमिंग के दम पर वो एफर्टलेस छक्के लगाते हैं। इससे पहले दुबे ने इंडिया ए के लिए और घरेलू स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका इनाम उन्हें मिला और हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है। 

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी स्टुअर्ट ब्राड के खिलाफ लगाता 6 छक्के लगाए थे। इस दौरान उन्होंने भी मैदान के चारो तरफ छक्के लगाए थे। दुबे ने भी तीन छक्के लगाकर सभी को रोमांचित तो किया पर उन्होंने छक्के लगाना ओवर की तीसरी गेंद से शुरू किया था। इस वजह से दुबे के पास 6 छक्के लगाने का मौका भी नहीं था।   

PREV

Recommended Stories

India vs Afghanistan: भारत ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा
IND vs AFG: कौन हैं 23 साल के मानव सुथार जो बने टीम इंडिया के हीरो, दिलाई सबसे बड़ी जीत