इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान कोहली ने किये 11 साल पूरे, इंस्टाग्राम पर शेयर की सबसे पुरानी फोटो

Published : Aug 19, 2019, 09:22 AM ISTUpdated : Aug 19, 2019, 09:30 AM IST
इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान कोहली ने किये 11 साल पूरे, इंस्टाग्राम पर शेयर की सबसे पुरानी फोटो

सार

नई दिल्ली. इंडिया क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 साल पूरे होने पर अपनी एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये फोटो उनके पहले डेब्यू मैच की है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए सफलताओं के बारे में जिक्र किया है। 

विराट ने लिखा, 2008 में एक किशोर के तौर पर अपने क्रिकेट करियर शुरू करने से लेकर आज 11 साल बाद 2019 तक मेरी सफलता की कहानी है। मैं भगवान के आशीर्वाद के बिना यह सपना नहीं देख सकता था। ईश्वर ने मुझे सबकुछ दिया। आप सभी को अपने सपने और सही रास्ते पर चलने की शक्ति मिले।  इंडियन क्रिकेट में हमेशा आभारी रहूंगा। 

श्रीलंका के खिलाफ किया था डेब्यू
बता दें, विराट कोहली ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में डेब्यू किया था। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 12 रन की पारी खेली थी। विराट ने अपना पहला शतक साल 2009 में बनाया था। कोहली इन 11 सालों में अब तक 43 शतक वनडे मैच में बना चुकै है। वह सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों से कुछ कदम ही दूर हैं। टेस्ट और वनडे फॉर्मेंट में विराट रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। हाल में ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल मैच में 2000 रन पूरे किये थे। विराट एक दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने अपना टी-20 डेब्यू साल 2010 और 2011 में पहला टेस्ट डेब्यू किया था। कोहली अब तक 239 वनडे, 77 टेस्ट और 70 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उनके वनडे में 11,520 रन, 6613 टेस्ट रन और टी-20 में 2369 रन हैं। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच