गांगुली को डोना रॉय से 2 बार करनी पड़ी थी शादी, सालों चले अफेयर के बाद घरवालों ने ऐसे अपनाया

Published : Oct 14, 2019, 06:40 PM ISTUpdated : Oct 14, 2019, 06:56 PM IST
गांगुली को डोना रॉय से 2 बार करनी पड़ी थी शादी, सालों चले अफेयर के बाद घरवालों ने ऐसे अपनाया

सार

एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने अपनी शादी का किस्सा बताया था। सौरव गांगुली और डोना रॉय एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। दोनों पड़ोसी थे। सौरव फुटबॉल प्रैक्टिस के लिए डोना गांगुली के घर से कई बार गुजरते थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को देखा करते थे।

नई दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। मौजूदा वक्त में सीके खन्ना बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इस मौके पर बताते हैं सौरव गांगुली की लव स्टोरी। उन्होंने घर वालों को बिना बताए बचपन की दोस्त डोना डोना रॉय से शादी कर ली थी। इसके बाद ऐसी स्थिति बनी कि उन्हें दोबारा शादी करनी पड़ी।


 
सौरव-डोना बचपन में पड़ोसी थे
एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने अपनी शादी का किस्सा बताया था। सौरव गांगुली और डोना रॉय एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। दोनों पड़ोसी थे। सौरव फुटबॉल प्रैक्टिस के लिए डोना गांगुली के घर से कई बार गुजरते थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को देखा करते थे। जब सौरव घर के बाहर बैडमिंटन खेलते तो जब भी शटलकॉक डोना के कंपाउंड में आता तब वह खुश हो जाती थी।

चीनी रेस्तरां में हुई थी पहली मुलाकात
सौरव गांगुली ने अपनी पहली डेट याद करते हुए बताया था कि पहली बार कोलकाता में मंदारिन नाम के एक चीनी रेस्तरां में दोनों की मुलाकात हुई थी। डोना रॉय को याद है कि सौरव ने बहुत सारे खाने का ऑर्डर दिया था। आश्चर्य की बात है कि पूरा खाना खत्म हो गया था। धीरे-धीरे दोनों में प्यार बढ़ने लगा। सौरव के माता-पिता शुरू में इसके खिलाफ थे, लेकिन वे धीरे-धीरे इसके लिए राजी हो गए। लेकिन डोना के पिता राजी नहीं हुए। 

चुपचाप की शादी की प्लानिंग
1996 में इंग्लैंड टूर पर जाने से पहले सौरव ने डोना को प्रपोज कर दिया था। जब सौरव लौटे तो पहले रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी का प्लान बनाया। लेकिन जैसे ही रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे, वहां भीड़ लग गई। मजबूरी में बिना शादी किए ही लौटना पड़ा।

 

12 अगस्त 1996 में की कोर्ट मैरिज
इसके बाद 12 अगस्त, 1996 को इस कपल ने गुपचुप कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि दोनों ने इस बारे में अपने परिवारवालों को कुछ नहीं बताया था। इसके बाद सौरव श्रीलंका टूर पर चले गए थे। 

21 फरवरी 1997 को की दोबारा शादी
जब डोना के माता-पिता को इसके बारे में पता चला तो वे गुस्से में थे। हालांकि बाद में दोनों परिवार के लोग मान गए। फिर 21 फरवरी 1997 को एक औपचारिक विवाह समारोह हुआ, जहां उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया।  सौरव की वाइफ डोना ओडिशी डांसर हैं। वो खुद का डांस स्कूल भी चलाती हैं और योगा, कराटे भी जानती हैं। सौरव और डोना की बेटी सना गांगुली का जन्म नवंबर 2001 में हुआ। वे भी अपनी मां की तरह डांसर हैं।

PREV

Recommended Stories

Ishan Kishan GF Aditi Hundia: 8 PHOTO में देखें ईशान किशन की GF अदिति हुंडिया का ग्लैमरस अंदाज
IND vs PAK: क्या T20 वर्ल्ड कप में दोबारा भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, जानें सेमीफाइनल-फाइनल का पूरा गणित