गांगुली को पड़ोसी से दो बार क्यों करनी पड़ी शादी, सालों चले अफेयर के बाद परिवार ने ऐसे अपनाया

Published : Oct 23, 2019, 12:21 PM ISTUpdated : Oct 23, 2019, 12:29 PM IST
गांगुली को पड़ोसी से दो बार क्यों करनी पड़ी शादी, सालों चले अफेयर के बाद परिवार ने ऐसे अपनाया

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष की कमान मिल गई है। सौरव गांगुली बुधवार की सुबह मुंबई स्थिति बीसीसीआई के हेडक्वार्टर पहुंचे थे। 

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष की कमान मिल गई है। सौरव गांगुली बुधवार की सुबह मुंबई स्थिति बीसीसीआई के हेडक्वार्टर पहुंचे थे। इस मौके पर बताते हैं सौरव गांगुली की लव स्टोरी, जब उन्होंने घर वालों को बिना बताए बचपन की दोस्त डोना रॉय से शादी कर ली थी। इसके बाद ऐसी स्थिति बनी कि उन्हें दोबारा शादी करनी पड़ी।

सौरव-डोना बचपन में पड़ोसी थे

एक इंटरव्यू में सौरव गांगुली ने अपनी शादी का किस्सा बताया था। सौरव गांगुली और डोना रॉय एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। दोनों पड़ोसी थे। सौरव फुटबॉल प्रैक्टिस के लिए डोना गांगुली के घर से कई बार गुजरते थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे को देखा करते थे। जब सौरव घर के बाहर बैडमिंटन खेलते तो जब भी शटलकॉक डोना के कंपाउंड में आता तब वह खुश हो जाती थी।

चीनी रेस्तरां में हुई थी पहली मुलाकात

सौरव गांगुली ने अपनी पहली डेट याद करते हुए बताया था कि पहली बार कोलकाता में मंदारिन नाम के एक चीनी रेस्तरां में दोनों की मुलाकात हुई थी। डोना रॉय को याद है कि सौरव ने बहुत सारे खाने का ऑर्डर दिया था। आश्चर्य की बात है कि पूरा खाना खत्म हो गया था। धीरे-धीरे दोनों में प्यार बढ़ने लगा। सौरव के माता-पिता शुरू में इसके खिलाफ थे, लेकिन वे धीरे-धीरे इसके लिए राजी हो गए। लेकिन डोना के पिता राजी नहीं हुए। 

चुपचाप की शादी की प्लानिंग

1996 में इंग्लैंड टूर पर जाने से पहले सौरव ने डोना को प्रपोज कर दिया था। जब सौरव लौटे तो पहले रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी का प्लान बनाया। लेकिन जैसे ही रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे, वहां भीड़ लग गई। मजबूरी में बिना शादी किए ही लौटना पड़ा।

12 अगस्त 1996 में की कोर्ट मैरिज

इसके बाद 12 अगस्त, 1996 को इस कपल ने गुपचुप कोर्ट मैरिज कर ली। हालांकि दोनों ने इस बारे में अपने परिवारवालों को कुछ नहीं बताया था। इसके बाद सौरव श्रीलंका टूर पर चले गए थे। 

21 फरवरी 1997 को की दोबारा शादी

जब डोना के माता-पिता को इसके बारे में पता चला तो वे गुस्से में थे। हालांकि बाद में दोनों परिवार के लोग मान गए। फिर 21 फरवरी 1997 को एक औपचारिक विवाह समारोह हुआ, जहां उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। सौरव की वाइफ डोना ओडिशी डांसर हैं। वो खुद का डांस स्कूल भी चलाती हैं और योगा, कराटे भी जानती हैं। सौरव और डोना की बेटी सना गांगुली का जन्म नवंबर 2001 में हुआ। वे भी अपनी मां की तरह डांसर हैं।

PREV

Recommended Stories

सूर्यकुमार यादव ने की पाकिस्तान के सबसे खतरनाक गेंदबाज की नकल-WATCH VIDEO
Who Won Yesterday’s T20 World Cup Match? SA vs NZ, Ireland vs Oman, Eng vs Sco: कल का मैच कौन जीता और Highlights