ICC चेयरमैन बनने की जल्दी में नहीं हैं सौरव गांगुली, कहा- बीसीसीआई को लेना होगा कोई फैसला

Published : Jul 12, 2020, 12:41 PM IST
ICC चेयरमैन बनने की जल्दी में नहीं हैं सौरव गांगुली, कहा- बीसीसीआई को लेना होगा कोई फैसला

सार

बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने यह भी कहा कि दूसरों की तुलना में वो इस खेल के बारे में ज्यादा बेहतर जानते हैं क्योंकि उनका जीवन इसी खेल में बीता है। 

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर के इस्तीफे के इस पद के लिए नए चेहरों पर अटकलें हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली का नाम भी ICC चेयरमैन के दावेदारों में सामने आ चुका है। अब गांगुली ने अपनी दावेदारी को लेकर बयान दिया है। गांगुली ने कहा कि आईसीसी चेयरमैन बनने की वो अभी जल्दबाजी में नहीं है। 

सौरव गांगुली ने एक प्रोग्राम में इंडिया टुडे से कहा, "मुझे नहीं पता कि यह सही है या नहीं कि मुझे इस हालात में बीसीसीआई को बीच में ही छोड़ने की इजाजत होगी। मैं किसी जल्दी में नहीं हूं। मैं अभी युवा हूं। ये मानद नौकरियां हैं जो आप अपने जीवनकाल में एक बार करते हैं।"

कौन लेगा फैसला?
हालांकि गांगुली ने यह भी कहा कि दूसरों की तुलना में वो इस खेल के बारे में ज्यादा बेहतर जानते हैं क्योंकि उनका जीवन इसी खेल में बीता है। उन्होंने यह भी कहा कि आईसीसी चेयरमैन को लेकर फैसला बीसीसीआई को करना होगा। 

इसी महीने तक गांगुली का पद, फिर  
सौरव को पिछले साल अक्टूबर में 9 महीने के लिए BCCI का अध्यक्ष बनाया गया था। इसी महीने के अंत तक ये अवधि खत्म हो रही है। बीसीसीआई के नियम के मुताबिक जुलाई के बाद गांगुली 'कूलिंग ऑफ पीरियड' पर होंगे।

PREV

Recommended Stories

Ind vs NZ T20 Live Streaming: मुफ्त में कब-कहां-कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला
IPL 2027 Auction: गुजरात टाइटंस इन 2 धाकड़ हिटर्स को करेगी रिलीज? मिनी ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला