विदेशों में विराट कोहली की टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं सौरव, कहा- इस पर करना होगा काम

Published : Jul 09, 2020, 12:25 PM IST
विदेशों में विराट कोहली की टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं सौरव, कहा- इस पर करना होगा काम

सार

इस साल मार्च में न्यूजीलैंड टूर को लेकर कहा कि भारत का प्रदर्शन ठीक नहीं था। बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली ने कहा, "उन्हें (टीम इंडिया) बाहर अच्छा खेलना होगा। वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। 

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली, विराट कोहली की टीम से एक बात को लेकर खुश नहीं हैं। सौरव को लगता है कि कोहली की टीम हाल फिलहाल विदेशों में कमजोर दिखी। गांगुली ने साफ कहा कि टीम बहुत अच्छी है मगर उसे विदेशी धरती पर जीतकर दिखाना होगा।

सौरव की ये टिप्पणी स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ खास बातचीत में आई। दरअसल, पूर्व कप्तान से मौजूदा टीम में कमजोरी को लेकर सवाल किया गया था। इस साल मार्च में न्यूजीलैंड टूर को लेकर कहा कि भारत का प्रदर्शन ठीक नहीं था। सौरव ने कहा, "उन्हें (टीम इंडिया) बाहर अच्छा खेलना होगा। वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। और यह बात छुपी नहीं है।" 

भारत से बाहर सुधारे प्रदर्शन 
सौरव ने यह भी साफ किया कि टीम के प्रदर्शन का आंकलन भारत से बाहर के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सौरव के मुताबिक इस दिशा में अभी काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "इस बारे में मैं विराट से बात करूंगा।" 

पिंक टेस्ट के लिए 10 सेकेंड में मान गए थे विराट 
गांगुली के मुताबिक विराट पिंक बॉल टेस्ट के लिए राजी नहीं होंगे ऐसा लोगों का मानना था। लेकिन जब मैंने उनसे पिंक बॉल टेस्ट खेलने को कहा तो उन्होंने फौरन हां कर दिया। 10 सेकंड भी नहीं लगे। सौरव ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भी पिंक टेस्ट मैच होगा।

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's Match, IND vs ENG T20 Result: कल का मैच कौन जीता? भारत की चौथी बड़ी हार, इंग्लैंड बना नंबर-1
IND vs ENG 5th T20 Delay Reason: शाम 7 बजे क्यों नहीं शुरू हुआ भारत-इंग्लैंड मैच? आखिर कहां फंसी टीम इंडिया