श्रीलंका ने BCCI के सामने रखा IPL होस्ट करने का ऑफर, RCB के कोच बोलेः कोई परेशानी नहीं

Published : Apr 17, 2020, 10:49 AM IST
श्रीलंका ने BCCI के सामने रखा IPL होस्ट करने का ऑफर, RCB के कोच बोलेः कोई परेशानी नहीं

सार

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए BCCI ने आगामी आदेश तक के लिए IPL पर रोक लगा दी है। भारत में इस महामारी के मौजूदा हालातों को देखते हुए भविष्य में भी इस टूर्नामेंट के होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इस बीच श्रीलंका ने IPL होस्ट करने में अपनी रुचि दिखाई है।

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए BCCI ने आगामी आदेश तक के लिए IPL पर रोक लगा दी है। भारत में इस महामारी के मौजूदा हालातों को देखते हुए भविष्य में भी इस टूर्नामेंट के होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इस बीच श्रीलंका ने IPL होस्ट करने में अपनी रुचि दिखाई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के सामने सबसे महंगी क्रिकेट लीग का होस्ट बनने की इच्छा जाहिर की है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कोच ने भी कहा कि विदेश में यह टूर्नामेंट कराने से कोई परेशानी नहीं होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस मामले पर विचार कर सकता है। 

श्रीलंका क्रिकेट प्रेसिडेंट शमी सिल्वा ने कहा कि ऐसा लगता है कि श्रीलंका भारत से पहले कोरोना वायरस पर काबू पा लेगा और अगर ऐसा हुआ तो हम IPL की मेजबानी कर सकते हैं। हम जल्द ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड को इस मामले में पत्र भी लिखेंगे। 

भारत से बाहर IPL खेलने में कोई परेशानी नहीं- कैटिच 
आरसीबी के कोच साइमन कैटिच ने कहा कि IPL भारत के बाहर भी खेला जा सकता है। उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है। साथ ही उन्होंने साल के अंत तक इस टूर्नामेंट को होने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि यह ऑस्ट्रेलिया में हो या किसी दूसरे देश में, यह अलग बहस का मुद्दा है, पर यदि यह टूर्नामेंट भारत के बाहर भी खेला जाता है तो कई टीमें काफी खुश होंगी। क्योंकि, हमारी टीम में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी हैं, जो घरेलू हालातों का फायदा उठा सकते हैं। कैटिच ने आगे कहा कि T-20 वर्ल्डकप को ऑस्ट्रेलिया में गर्मी के बाद कराया जा सकता है और वर्ल्डकप की जगह IPL खेला जा सकता है। 

इससे पहले भी 2 बार यह टूर्नामेंट भारत के बाहर आयोजित हो चुका है। सबसे पहले साल 2009 में IPL का दूसरा सीजन साउथ अफ्रीका में खेला गया था। इसके बाद 2014 में भी चुनाव के चलते कुछ मैच दुबई में खेले गए थे। 

PREV

Recommended Stories

Aquib Nabi: भारतीय क्रिकेट को मिला एक नया हीरा, रणजी फाइनल में 5 विकेट लेकर मचाया तहलका
Arjun-Saaniya Wedding: बेटे अर्जुन की शादी से पहले क्यों इमोशनल हो गए सचिन तेंदुलकर?