कोहली के जन्मदिन पर लॉन्च होगा सुपर वी, एनिमेटेड सीरीज में दिखेगा विराट का बचपन

Published : Nov 04, 2019, 06:06 PM IST
कोहली के जन्मदिन पर लॉन्च होगा सुपर वी, एनिमेटेड सीरीज में दिखेगा विराट का बचपन

सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली मंगलवार को 31 साल के हो जाएंगे। कोहली के 31वें जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन पर आधारित एनिमेटेड सीरीज सुपर वी लॉन्च की जाएगी।

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान विराट कोहली मंगलवार को 31 साल के हो जाएंगे। कोहली के 31वें जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन पर आधारित एनिमेटेड सीरीज सुपर वी लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में कोहली के बचपन से जुड़ी कई आदतें दिखाई जाएंगी। कोहली बचपन में अपनी फैमिली और टीचर्स के साथ किस तरह रहते थे, इन बातों का जिक्र भी इस सीरीज में होगा। 

5 नवंबर को कोहली के जन्मदिन के अवसर पर यह एनिमेटेड सीरीज लॉन्च होगी। सुपर वी का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स, डिज्नी, मावेर्ल एचक्यू और हॉट स्टार पर होगा। 

15 साल के लड़के की कहानी है सुपर वी
एनिमेटेड सीरीज सुपर वी एक 15 साल के लड़के की कहानी है, जो क्रिकेट में खासी रुचि रखता है। इस लड़के को बाद में अपनी शक्तियों का एहसास होता है और यह लड़का लोगों की मदद करना शुरू कर देता है। आगे चलकर यह लड़का दुनिया को बचाने के लिए सुपर विलेन से भी लड़ता है।  

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 24 May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 70वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights