T20 World Cup 2021 IND vs SCO: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लगातार तीन गेंदों पर लिए 3 विकेट

Published : Nov 05, 2021, 09:00 PM ISTUpdated : Nov 05, 2021, 09:46 PM IST
T20 World Cup 2021 IND vs SCO: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लगातार तीन गेंदों पर लिए 3 विकेट

सार

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में हैट्रिक लेने से चूक गए। शमी ने लगातार तीन गेंदों पर मैकलॉयड, साफियान शरीफ और इवांस को आउट कर स्कॉटलैंड को सस्ते में समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। टीम के गेंदबाजों ने कप्तान विराट के भरोसे पर खरा उतरते हुए स्कॉटलैंड को 85 रनों पर समेट दिया। 

हैट्रिक से ऐसे चूके शमी 

मोहम्मद शमी ने स्कॉटलैंड की पारी के 17वें ओवर में 3 विकेट लिए। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मैकलॉयड को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद दूसरी गेंद पर साफियान शरीफ (0) रन आउट हो गए। तीसरी गेंद पर शमी ने इवांस (0) को बोल्ड कर दिया। वैसे तो शमी ने तीन गेंदों में तीन विकेट लिए लेकिन क्रिकेट में तकनीकी रूप से देखा जाए तो ये हैट्रिक नहीं कहलाएगी। इसकी वजह ये है कि दूसरी गेंद पर शमी ने एलबीडब्लू की भी अपील की थी। 

मुकाबला जीतना भारत के लिए जरूरी

सुपर 12 के ग्रुप 2 में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए भारतीय टीम को यह मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा। अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम 3 में से 1 मुकाबला जीतकर 2 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम अपने तीनों मुकाबले गंवाकर शून्य अंक के साथ 6 स्थान पर है। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स