T20 World Cup 2021 IND vs SCO: टीम इंडिया ने रिकॉर्ड अंतर से स्कॉटलैंड को हराया, देखें मैच के विस्तृत आंकड़े

टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 5, 2021 4:32 PM IST / Updated: Nov 06 2021, 02:50 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: केएल राहुल (KL Rahul) की तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) के अहम मुकाबले में 8 विकेट हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड टीम 17.4 ओवर में 85 रनों के मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत ने 39 गेंदों में 2 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। भारत ने यह मैच 81 गेंदें शेष रहते जीता जो एक रिकॉर्ड है। 

रोचक आंकड़ा- 

टी20 में भारत द्वारा सबसे अधिक गेंदें शेष रहते जीत: 

81 - खिलाफ - स्कॉटलैंड - दुबई (2021)
59 - खिलाफ - यूएई - मीरपुर (2016)
41 - खिलाफ - जिम्बाब्वे - हरारे (2016) 

टी20 विश्व कप में सबसे अधिक गेंद शेष रहते जीत हासिल करने वाली टीमेें:

शेष गेंदें - टीम - खिलाफ - स्थान (साल)

90 - श्रीलंका - खिलाफ - नीदरलैंड्स - चटगांव (2014)
82 - ऑस्ट्रेलिया - खिलाफ - बांग्लादेश - दुबई (2021)
81 - भारत - खिलाफ स्कॉटलैंड - दुबई (2021)
77 - श्रीलंका - खिलाफ - नीदरलैंड्स - शारजाह (2021) 
74 - न्यूजीलैंड - खिलाफ - केन्या - डरबन (2007)
70 इंग्लैंड खिलाफ वेस्टइंडीज - दुबई (2021) 

इस जीत के बाद टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। सुपर 12 के ग्रुप 2 में टीम इंडिया 4 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब भारतीय टीम का नेट रन रेट +1.619 हो गया है। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में से टीम ने 2 जीते हैं और 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 

केएल राहुल का रिकॉर्ड गेंदों में अर्धशतक

ओपनर केएल राहुल ने 19 गेंदों में अर्धशतक जमाते हुए टीम इंडिया को रिकॉर्ड अंतर से जीत दिला दी। राहुल ने 263 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए  अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जमाए। इसके अलावा दूसरे ओपनर रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन बनाते हुए राहुल का अच्छा साथ दिया। रोहित ने 187 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का जमाया। कप्तान विराट कोहली 2 और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर नाबाद रहे। 

रोचक आंकड़ाः 

टी20 में सबसे कम गेंदों में 50 रन: 

12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन, 2007
17 स्टीफ़न मायबर्ग बनाम आयरलैंड सिलहट, 2014
18 ग्लेन मैक्सवेल बनाम पाकिस्तान मीरपुर, 2014
18 केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड दुबई, 2021

टी20 में भारत के लिए सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर: 

स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने पावरप्ले में रिकॉर्ड 82 रन बटोरे। टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम द्वारा पावरप्ले में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर  है। आइये आपको बताते हैं टी20 में भारतीय टीम द्वारा बनाए गए चार सबसे बड़े स्कोर के बारे में।

रोचक आंकड़ा-

स्कोर - खिलाफ - स्थान - साल

82/2 खिलाफ - स्कॉटलैंड - दुबई - 2021
78/2 खिलाफ - साउथ अफ्रीका - जोहान्सबर्ग - 2018
77/1 खिलाफ - श्रीलंका - नागपुर - 2009
76/1 खिलाफ - न्यूजीलैंड - जोहानिसबर्ग - 2007 

गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन-

स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। स्पिनर रविंद्र जडेजा 3 विकेट लेने में कामयाब रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट लेकर स्कॉटलैंड की कमर तोड़कर रख दी। हालांकि इस दौरान बीच में एक रन आउट होने के कारण शमी की हैट्रिक काउंट नहीं हुई। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में 2 विकेट हासिल किए। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के खाते में 1 विकेट आया। 

रोचक आंकड़ा: 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज: 

विकेट - गेंदबाज 

64 - जसप्रीत बुमराह 

63 - युजवेंद्र चहल 

55 - रविचंद्रन अश्विन 

50 - भुवनेश्वर कुमार 

53 - रवींद्र जडेजा 

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!