T20 WC 2021, NZ vs AUS: 1 घंटे में ही टूटा कीवी कप्तान का रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी ने लगाई उनसे तेज फिफ्टी

Published : Nov 14, 2021, 10:57 PM ISTUpdated : Nov 14, 2021, 10:58 PM IST
T20 WC 2021, NZ vs AUS: 1 घंटे में ही टूटा कीवी कप्तान का रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी ने लगाई उनसे तेज फिफ्टी

सार

New Zealand vs Australia: टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 33 बॉलों में फिफ्टी लगाई। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिशेल मार्श ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।   

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट में आए दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता और टूटता रहता है। लेकिन कोई रिकॉर्ड इतनी जल्दी बनकर टूटेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। जी हां, हम बात कर रहे हैं टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) की, जिसके फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने टी-20 वर्ल्ड फाइनल के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने 33 बॉलों में अपना पचासा पूरा किया, लेकिन इसी मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिशन मार्श (Mitchell Marsh) ने उनका रिकॉर्ड तोड़ते हुए 32 गेंदों में ही 50 रन बना लिए। साथ ही अपनी टीम को शानदार जीत भी दिलाई और टी-20 वर्ल्ड कप का पहला खिताब ऑस्ट्रेलिया के नाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर ही ये मैच अपने नाम कर लिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान केन विलियमसन ने अपनी टीम के लिए 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही वह टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए थे, लेकिन उनके इस रिकॉर्ड को इसी मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मिशन मार्श ने तोड़ दिया जिन्होंने केवल 32 गेंदों में 50 रन बना लिए। अपनी पारी में उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए। जिसमें उनके नाम 6 चौके और 4 छक्के हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने 5 वर्ल्ड कप अपने नाम किए है। यह सारी ट्रॉफी उसे 50 ओवर के वनडे मैच में मिली है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम नहीं किया था, लेकिन रविवार को उसने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए टी-20 की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। इसके साथ ऑस्ट्रेलिया 6 आईसीसी खिताब अपने नाम कर चुकी है।

ये भी पढ़ें- T20 WC 2021, NZ vs AUS: इस ऑस्ट्रेलियन प्लेयर की खूब हुई धुलाई, 4 ओवर में दिए 60 रन

T20 WC 2021, Final: NZ के कप्तान Kane Williamson ने खेली तूफानी पारी, टी20 फाइनल में लगाई सबसे तेज फिफ्टी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल