T20 World Cup 2021 NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया, भारत वर्ल्ड कप से बाहर

Published : Nov 07, 2021, 05:10 PM ISTUpdated : Nov 07, 2021, 06:56 PM IST
T20 World Cup 2021 NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया, भारत वर्ल्ड कप से बाहर

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) के अहम मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रनों का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। 

स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में रविवार को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर आसान जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने 40 रनों की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 40 रन बनाए। ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 23 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके जमाए। डेवोन कॉन्वे 36 रन बनाकर नाबाद रहे।  

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 124 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहला विकेट 8 के स्कोर पर मोहम्मद शहजाद (4 रन) के रूप में गिरा। टीम के खाते में चार रन जुड़े ही थे कि 12 के स्कोर पर हजरतुल्लाह जजई (2 रन) के रूप में दूसरा झटका लगा। इसके बाद 19 के स्कोर पर रहमतुल्लाह गुरबाज 6 रन बनाकर चलते बने। गुलबदीन नैब 15 रन बनाकर ईश सोढ़ी का शिकार बने। 

अकेले नजीबुल्लाह जादरान ने किया संघर्ष 
अफगानिस्तान की ओर से नजीबुल्लाह जादरान ने अच्छा संघर्ष किया। उन्होंने 48 गेंदों पर 48 रनों की तूफानी पारी खेली। 152 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के जमाए। कप्तान मोहम्मद नबी केवल 14 रन ही बना सके। इसके अलावा करीम जनत 2, राशिद खान 3 रन बनाकर आउट हुए। मुजीब उर रहमान शून्य पर नाबाद रहे। 

न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। वहीं टीम साउदी के खाते में 2 विकेट आए। एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी और जेम्स नीशम 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे। 

अफगानिस्तान के साथ भारत की उम्मीद भी टूटी 
न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान (New Zealand Vs Afghanistan) मैच के परिणाम से टीम इंडिया का बाहर होना तय हो गया। अगर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस मैच में न्यूजीलैंड को हरा देती उसी सूरत में टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में बनी रहती। अब टीम इंडिया के लिए सोमवार को नामीबिया के खिलाफ मैच केवल औपचारिकता भर रह गया है। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद भी टीम इंडिया को कोई फायदा नहीं होगा। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिनमें 2 में टीम को जीत मिली और 2 में हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में टीम को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार मिली थी। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट हराया था। तीसरे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से और चौथे मैच में स्कॉटलैंड को आठ विकेट से हराया था।  

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट