T20 World Cup 2021: देश भक्ति के सवाल पर मोहम्मद शमी का ये जवाब सुनकर गदगद हो जाएगा हर भारतीय का दिल

Published : Oct 28, 2021, 05:32 PM ISTUpdated : Oct 28, 2021, 05:42 PM IST
T20 World Cup 2021: देश भक्ति के सवाल पर मोहम्मद शमी का ये जवाब सुनकर गदगद हो जाएगा हर भारतीय का दिल

सार

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आलोचकों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर लगातार शमी को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर टीम की हार के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। 

स्पोर्ट्स डेस्कः पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के खिलाफ हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के एक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की हार ने फैंस को काफी निराश किया था। इस मैच में कप्तान विराट कोहली और रिषभ पंत को छोड़ सभी का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा था। इस हार के बाद फैंस के सबसे ज्यादा निंशाने पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) रहे हैं। इस मैच में शमी ने चार ओवर में 43 रन लुटा दिए थे, इस दौरान उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था। मोहम्मद शमी सोशल मीडिया पर मैच के बाद से आलोचकों के निशाने पर हैं। हद तो तब हो गई जब उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाने लगा. शमी की खेल भावना पर लगातार उंगली उठने के बाद कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटर उनके बचाव में आए और उनका समर्थन किया। 

 

शमी का पुराना बयान हुआ वायरल
इसी बीच मोहम्मद शमी का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर एकाएक वायरल हो गया है। इस बयान में वे अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देते नजर आ रहे हैं जो उनकी देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं। इस वीडियो में शमी कह रहे हैं कि देश को धोखा देने की बजाय वे मरना पसंद करेंगे. आज नहीं अगर मेरे मन में अभी भी देश के लिए धोखा देने का सवाल आता है तो मैं मरना पसंद करूंगा। अगर मैं झूठा हुआ, तो हर सजा भुगतने के लिए तैयार हूं। अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर शमी ने ऐसा बयान क्यूं दिया. दरअसल बात 2018 की है जब मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. शमी पर उनकी पत्नी ने मैच फिक्सिंग के अलावा घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। तब शमी ने अपना पक्ष रखते हुए मीडिया के सामने सफाई पेश की थी। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच