T20 World Cup: इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान को हराया, 5 विकेट से मिली जीत के साथ आगाज

Published : Oct 22, 2022, 06:37 PM ISTUpdated : Oct 22, 2022, 07:46 PM IST
T20 World Cup: इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान को हराया, 5 विकेट से मिली जीत के साथ आगाज

सार

टी20 विश्वकप में इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (England V/S Afghanistan) के मैच में अफगानिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 112 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया है।  

England V/S Afghanistan Updates. टी20 विश्वकप में सुपर-12 का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और अफगानिस्तान को सिर्फ 112 रनों पर ही ढेर कर दिया। इंग्लिश गेंदबाज सैम कुर्रन ने घातक गेंदबाजी की है और अफगानिस्तान के 5 विकेट लिए हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम ने 19वें ओवर में 113 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया है। 

इंग्लैंड टीम ने जीता मैच
इंग्लैंड की टीम ने 112 रनों का पीछा शुरू किया औैर दोनों टीमों के बीच जबरदस्त घमासान देखी गई। अफगानिस्तान की टीम ने भले ही 112 रन बनाए लेकिन अंग्रेजों की टीम को यह मैच जीतने के लिए 19वें ओवर तक इंतजार करना पड़ा। फिलहाल इंग्लैंड की टीम ने यह मैच पांच विकेट से जीत लिया है। इंग्लैंड के बल्लेबाज लिविंगस्टोन ने 21 गेंद पर 29 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं एलेक्स हेल्स ने 19 और कैप्टन जोस बटलर ने 18 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान ने बढ़िया संघर्ष किया और इंग्लैंड को जीत के लिए 19वें ओवर तक इंतजार करना पड़ा।

112 रन पर ऑलआउट अफगानिस्तान
टॉस हारने के बाद बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के ओपनर हजरतुल्लाह 17 गेंद पर 7 बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार हुए। वहीं रहमानुल्लाल गुरबाज 9 गेंद पर 10 रन बनाकर मार्क वुड को विकेट थमा बैठे। इसके बाद तो सैम कुर्रन ने इब्राहिम जादरान को 21 रनों पर मोइन अली के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद उस्मान गनी भी 30 गेंद पर 30 रन बनाकर सैम कुर्रन के दूसरे शिकार बने। नजीबुल्लाह जादरान ने 11 गेंद पर 13 रन बनाए और बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए। कप्तान मोहम्मद नबी भी कोई कमाल नहीं कर पाए और 5 गेंद पर 3 रन बनाकर चलते बने। इसके अलावा ओमरजई 8 रन, राशिद खान जीरो रन, मुजीब उर रहमान भी जीरो पर सैम कु्र्रन के शिकार बने। फजलहक फारूख को भी कुर्रन ने ऑउट किया और फरीद अहमद 2 रन बनाकर नाट ऑउट रहे। इस तरह से पूरी टीम सिर्फ 112 रनों पर ऑलईउट हो गई।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup का चमत्कारी कैच: 29 मीटर की रनिंग और चीते जैसी डाइव, इस कैच ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का मनोबल

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल
India vs New Zealand 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को कितने रनों का दिया लक्ष्य? छा गए भारतीय गेंदबाज