...जब पाकिस्तान से जीत के बाद इस दीवार के भी सब्र का बांध टूट गया, देखें हैरान कर देने वाला ये वीडियो

Published : Oct 24, 2022, 02:59 PM IST
...जब पाकिस्तान से जीत के बाद इस दीवार के भी सब्र का बांध टूट गया, देखें हैरान कर देने वाला ये वीडियो

सार

टी20 विश्वकप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं लेकिन आईसीसी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे रेयर की कहा जा सकता है। जी हां बिल्कुल अनोखा, आखिर क्यों? आप खुद देखिए यह वीडियो।  

Rahul Dravid Enthusiasm After Victory. पाकिस्तान पर भारत की रोमांचक जीत के बाद दर्शक तो कुर्सियों पर उछल गए और खिलाड़ियों का इमोशन कैमरों में कैद हो गया। लेकिन कभी आपने राहुल द्रविड़ को इतनी उत्तेजना और जोश में नहीं देखा होगा। जी हां, यह शानदार वीडिया आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। राहुल द्रविड़ का यह अवतार क्रिकेट फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है... 

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के अंतिम गेंद पर 1 रनों की जरूरत थी और अश्विन ने समझदारी दिखाते हुए फील्डर के सर के उपर से मारा और दौड़कर एक रन पूरा किया। इसके बाद तो भारतीय ड्रेसिंग रूम में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। सारे खिलाड़ी कुर्सी छोड़कर मैदान की तरफ भागे। रोहित शर्मा तो लास्ट ओवर में खड़े ही रहे। बाद में उन्होंने विराट को कंधे पर उठा लिया और किसी बच्चे की तरह दुलार करते दिखे। लेकिन सबसे चौंकाने वाला रिएक्शन राहुल द्रविड़ का था जिनका जोश देखकर हर कोई बोला-वाह क्या सीन है। राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम की दीवार कहा जाता था और वे बेहद शांत रहने वाले इंसान हैं। उन्हें कभी खुलकर हंसते हुए भी नहीं देखा जाता लेकिन पाकिस्तान पर मिली ऐसी जीत के बाद तो मानों इस दीवार के सब्र का बांध भी टूट गया और जोश बनकर उनमें बहने लगा।

क्या हुआ था भारत-पाक मैच में 
टी20 विश्वकप के सबसे हाईवोल्टेज मैच में अंतिम ओवर की अंतिम बॉल तक हाईवोल्टेज ड्रामा देखा गया। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था और पहले चार विकेट 30 रन के भीतर चटकाकर जीत की ओर बढ़ रही थी। उसी वक्त विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के बीच मैच जिताऊ साझेदारी भी आकार ले रही थी। अचानक विराट कोहली ने गियर बदला और चौकों-छक्के की बारिश शुरू कर दी। 8 गेंद पर भारत को 28 रन की जरूरत था। विराट ने 19वें ओवर की पांचवीं और छठी बॉल पर छक्का जड़कर भारत की उम्मीदें जिंदा कर दीं। फिर 20वें ओवर में लगे छक्के ने मैच ही बदल दिया। अंत में भारत को 1 गेंद पर 1 रन की दरकार थी और टीम ने आसानी से यह रन बनाकर पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली।

यह भी पढ़ें

शाहिद अफरीदी से सचिन तक...पढ़ें वर्ल्ड के 12 दिग्गज क्रिकेटर्स ने विराट पारी पर क्या कुछ कहा?
 


 

PREV

Recommended Stories

India vs New Zealand 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को कितने रनों का दिया लक्ष्य? छा गए भारतीय गेंदबाज
IND vs NZ 2nd ODI: ओह नो! बीच मैच में खत्म हो जाता है डेटा? इन 3 रिचार्ज से मोबाइल पर देखें लाइव मुकाबला