Manoj Kumar | Published : Nov 6, 2022 7:45 AM IST / Updated: Nov 06 2022, 04:56 PM IST

India V/S Zimbabwe: भारत ने जिम्बाबवे को 71 रनों से हराया, बैटिंग के बाद बॉलर्स का दिखा दम

सार

India V/S Zimbabwe Updates. नमस्कार, एशियानेट न्यूज के लाइन ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्वकप में भारत का अंतिम मुकाबला जिम्बाबवे के साथ खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने बड़ी जीत दर्ज की है। टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। केएल राहुल के 51 रन और सूर्यकुमार यादव के 61 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने जिम्बाबवे के सामने 187 रनों का टार्गेट रखा। जवाब में बैटिंग करने उतरी जिम्बाबवे की टीम ने पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की और पूरी टीम 17.2 ओवर्स में सिर्फ 115 रनों पर समेट दिया। भारत ने यह मैच 71 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। भारत बनाम जिम्बाबवे मैच की हर अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमार लाइव ब्लॉग से...
 

04:52 PM (IST) Nov 06

भारत ने जिम्बाबवे को 71 रनों से हरा दिया है

भारत के 186 रनों के जवाब में जिम्बाबवे की पूरी टीम 17.2 ओवर में महज 115 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के बल्लेबाजों के बाद बॉलर्स ने भी दम दिखाया और जिम्बाबवे को कड़ी शिकस्त दी। भारत अब ग्रुप 1 में टॉप पोजीशन पर पहुंच चुका है।

 

04:45 PM (IST) Nov 06

16 ओवर में जिम्बाबवे के 8 विकेट गिरे

भारत के 187 रनों का पीछा करते हुए जिम्बाबवे की टीम मुश्किल में दिख रही है। टीम ने 110 रन पर ही 8 विकेट गंवा दिए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट झटके हैं।

04:25 PM (IST) Nov 06

12 ओवर्स 5 विकेट पर 82 रन बनाए

भारत बनाम जिम्बाबवे के मैच में भारत ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया है। जिम्बाबवे ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 82 रन बनाए हैं।

 

03:47 PM (IST) Nov 06

जिम्बाबवे के 5 ओवर में बने 21 रन

भारत बनाम जिम्बाबवे के मैच में भारत ने पकड़ मजबूत कर ली है। जिम्बाबवे ने पहले 5 ओवर में 2 विकेट खोकर सिर्फ 21 रन बनाए हैं।

 

03:27 PM (IST) Nov 06

पहली गेंद पर गिरा जिम्बाबवे का विकेट

भारत बनाम जिम्बाबवे के मैच में भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया है। विराट कोहली ने शानदार कैच पकड़ा और ओपनर बैट्समैन को ऑउट कर दिया।

 

03:11 PM (IST) Nov 06

सूर्यकुमार ने 25 गेंद पर बनाए 61 रन

भारत बनाम जिम्बाबवे के मैच में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 25 गेंद पर 61 रनों की तूफानी खेली है। सूर्या की बैटिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत ने अंतिम 5 ओवर में 79 रन बनाए हैं।

 

02:47 PM (IST) Nov 06

16 ओवर के बाद भारत के 125 रन

भारत बनाम जिम्बाबवे के मैच में सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं। भारत ने 16 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ने 125 रन बना लिए हैं।

 

02:36 PM (IST) Nov 06

रिषभ पंत ऑउट हुए

भारत बनाम जिम्बाबवे के मैच में भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया है। 101 रन पर रिषभ पंत ऑउट हो गए हैं।

 

02:29 PM (IST) Nov 06

केएल राहुल 51 रन बनाकर ऑउट हुए

भारत बनाम जिम्बाबवे के मैच में केएल राहुल 51 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। जिम्बाबवे के गेंदबाज सिकंदर रजा ने यह विकेट हासिल किया है।

 

02:27 PM (IST) Nov 06

विराट कोहली 26 रन बनाकर ऑउट

भारत बनाम जिम्बाबवे के मैच में विराट कोहली 26 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। भारत ने 12 ओवर के बाद 89 रन बनाए हैं।

 

02:18 PM (IST) Nov 06

भारत ने 10 ओवर में बनाए 79 रन

भारत बनाम जिम्बाबवे के मैच में टीम इंडिया बैटिंग कर रही है। केएल राहुल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं और टीम ने 1 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं।

 

01:51 PM (IST) Nov 06

भारत ने गंवाया रोहित का विकेट

भारत बनाम जिम्बाबवे के मैच में कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंद पर 15 रन बनाकर ऑउट हो चुके हैं।

 

01:17 PM (IST) Nov 06

रिषभ पंत को दिया गया है मौका

जिम्बाबवे के खिलाफ मैच में भारतीय में सिर्फ 1 बदलाव किया गया है। विकेट कीपर दिनेश कार्तिक की जगह रिषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है।

 

01:16 PM (IST) Nov 06

सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है टीम इंडिया

नीदरलैंड की साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं पाकिस्तान की टीम भी अब सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।