रोहित शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस: भारत-पाक मैच का कितना प्रेशर? पाकिस्तानी टीम को कैप्टन ने क्यों कहा अच्छी?

Published : Oct 22, 2022, 10:11 AM ISTUpdated : Oct 22, 2022, 10:22 AM IST
रोहित शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस: भारत-पाक मैच का कितना प्रेशर? पाकिस्तानी टीम को कैप्टन ने क्यों कहा अच्छी?

सार

टी20 विश्वकप (T20 World Cup) में पहले मुकाबले से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि पाकिस्तान हमेशा से एक अच्छी टीम रही है। साथ ही रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि वे एशिया कप 2023 के बारे में नहीं सोच रहे हैं।   

Rohit Sharma Press Conference. टी20 वर्ल्ड कप में एशिया की दो सबसे कट्टर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच होने वाली जंग से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी बातें कहीं हैं। रोहित शर्मा ने भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में भी खुलकर बात की है। 2023 के एशिया कप को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी पर रोहित ने दो टूक कहा कि वे 2023 के एशिया कप के बारे में नहीं सोच रहे हैं। जानते हैं रोहित शर्मा ने और क्या-क्या कहा...

पाकिस्तान के खिलाफ मैच करियर का सबसे बड़ा मैच?
टीम इंडिया के कैप्टन रोहित से जब यह पूछा गया कि क्या टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच उनके करियर का सबसे बड़ा मैच है। इस पर रोहित ने कहा कि मौके बदलते रहते हैं। मैंने 2007 विश्वकप फाइनल पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। मैं यह सोचता हूं कि जब भी मैं भारत के लिए खेलता हूं तो वह मेरे लिए सबसे बड़ा मोमेंट होता है। फिर चाहे वह 2007 हो या फिर 2022 दोनों महत्वपूर्ण हैं। मैं जानता हूं कि भारत के लिए खेलने का क्या मतलब है। यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।

क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ज्यादा दबाव है?
इस सवाल के जवाब में रोहित शर्मा ने कहा कि मैं प्रेशर शब्द का इस्तेमाल ही नहीं करना चाहता। पाकिस्तान हमेशा से एक अच्छी टीम रही है। किसी खास दिन यदि आप अच्छा खेलते हैं तो निश्चित तौर पर आप जीतेंगे। वहीं पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी पर रोहित शर्मा ने कहा कि हमारा फोकस टी20 वर्ल्ड कप पर है और हम एशिया कप 2023 के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

बारिश का कितना असर पड़ेगा?
यह काफी महत्वूर्ण है कि मैच हो। मेलबर्न का मौसम लगातार बदल रहा है ऐसे में आप यह नहीं कह सकते कि कल क्या होने वाला है। हम यहां यह सोचकर आए हैं कि 40 ओवर का गेम होगा लेकिन यह इससे भी छोटा होता है तो भी हम इसके लिए तैयार हैं। रोहित ने यह भी कहा कि इस महीने ऑस्ट्रेलिया में बहुत सारे मैच नहीं खेले गए हैं। लेकिन हमें यह डाटा जरूर मिल गया कि इस महीने ऑस्ट्रेलिया में क्या हुआ है।

15-20 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया क्यों पहुंची टीम?
इस सवाल के जवाब में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि जब आपको को लंबे टूर पर रहना है तो इसकी तैयारी भी करनी होती है। कई सारे टीम प्लेयर विदेश की कंडीशन से अनजान थे। यह टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई का बहुत अच्छा फैसला था कि हमें तैयारी करने का पूरा मौका दिया गया। इसीलिए हमने जल्दी ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का निर्णय लिया था।

यह भी पढ़ें

वर्ल्डकप की असली जंग: कौन सी टीमें सुपर-12 में पहुंची, किस ग्रुप में टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को कौन देगा टक्कर

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल
India vs New Zealand 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को कितने रनों का दिया लक्ष्य? छा गए भारतीय गेंदबाज