Manoj Kumar | Published : Nov 9, 2022 7:58 AM IST / Updated: Nov 09 2022, 06:09 PM IST

PAK V/S NZ: न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फाइनल में पाकिस्तान, बाबर-रिजवान ने जड़ी फिफ्टी

सार

Pakistan V/S New Zealand Updates. टी20 विश्वकप 2022 का पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 151 रन बनाए। जबाव में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर रिजवान ने हाफ सेंचुरी जड़कर पाकिस्तान को शानदार जीत दिला दी। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर शानदार तरीके से फाइनल में पहुंचने का सफर तय किया है।
 

04:45 PM (IST) Nov 09

मोहम्मद रिजवान ऑउट हुए

पाकिस्तान ने 17 ओवर्स में 132 रन बना लिए हैं और मोहम्मद रिजवान का विकेट गिर चुका है। अब 18 गेंद पर 20 रनों की जरूरत है।

04:30 PM (IST) Nov 09

मोहम्मद रिजवान ने भी जड़ी फिफ्टी

पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स ने सेमीफाइनल में हाफ सेंचुरी जड़ी है। पहले कप्तान बाबर आजम और फिर मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतक पूरे किए हैं। पाकिस्तान ने 15वें ओवर में 116 रन बना लिए हैं।

04:23 PM (IST) Nov 09

न्यूजीलैंड ने चटकाया पहला विकेट

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सेमीफाइनल में हाफ सेंचुरी मारी है लेकिन ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। पाकिस्तान ने 13 ओवर में 109 रन बना लिए हैं।

04:16 PM (IST) Nov 09

बाबर आजम ने बनाए 50 रन

आलोचनाओं का शिकार हो रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सेमीफाइनल में शानदार बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ दी है। बाबर आजम की इस वर्ल्ड कप में यह पहली फिफ्टी है। वहीं मोहम्मद रिजवान भी 50 रन के करीब पहुंच चुके हैं।

04:12 PM (IST) Nov 09

पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए बनाए 88 रन

टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला जारी है। पाकिस्तान के सामने 152 रनों का टार्गेट है और पाक टीम ने बिना विकेट खोए 88 रन बना लिए हैं। बाकी के 10 ओवर में 64 रन बनाने की दरकार है।

03:48 PM (IST) Nov 09

5 ओवर में पाकिस्तान के 47 रन बने

पाकिस्तान ने बैटिंग शुरू कर दी है और पहले 5 ओवर में बिना विकेट खोए 47 रन बना दिए हैं। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान को तेज शुरूआत दी है।

03:16 PM (IST) Nov 09

151 रनों पर समाप्त हुई न्यूजीलैंड की पारी

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने 151 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के सामने 152 रन बनाने की चुनौती है।

03:11 PM (IST) Nov 09

मिचेल ने बनाए 50 रन

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के मैच में डेरेल मिचेल ने हाफ सेंचुरी जड़ दी है। न्यूजीलैंड ने 19 ओवर के बाद 144 रन बना लिए हैं।

02:56 PM (IST) Nov 09

न्यूजीलैंड के कप्तान ऑउट हुए

काफी देर से बल्लेबाजी कर रहे केन विलियम्सन का विकेट गिर गया है। पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार गेंद पर बोल्ड किया है।

02:53 PM (IST) Nov 09

16 ओवर में 116 रन बने

पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं।

02:45 PM (IST) Nov 09

50 रनों की साझेदारी पूरी हुई

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल में शुरूआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और मिचेश ने 50 रनों की पार्टनरशिप पूरी की है। दोनों बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा दिया है।

02:35 PM (IST) Nov 09

पार्टनरशिप बना रहा है न्यूजीलैंड

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल चल रहा है। पाकिस्तान ने पहले 3 विकेट जल्दी ले लिये लेकिन अब न्यूजीलैंड गेम में वापस आ रहा है। टीम ने 12.1 ओवर में 87 रन बना लिए हैं। केन विलियम्सन ने 30 गेंद के बाद पहली बाउंड्री लगाई है।

02:23 PM (IST) Nov 09

न्यूजीलैंड की धीमी शुरूआत

टी20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 59 रन बनाए हैं। पाकिस्तान ने मैच पर शिकंजा कस लिया है।

02:16 PM (IST) Nov 09

मोहम्मद नवाज ने लिया तीसरा विकेट

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को मोहम्मद नवाज ने कॉट एंड बोल्ड कर दिया है। इसके बाद टीम का स्कोर 49 रन है। जबकि 8 ओवर समाप्त हो चुके हैं।

02:08 PM (IST) Nov 09

डेवॉन कॉनवे का विकेट गिरा

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के मैच में पाकिस्तान ने दूसरा विकेट चटका दिया है। शादाब खान ने सीधे थ्रो पर कॉनवे को रन ऑउट किया।

01:36 PM (IST) Nov 09

फिल एलन 4 रन बनाक ऑउट

न्यूजीलैंड के ओपनर फिल एलन ने पहली गेंद पर चौका मारा। फिर दूसरी गेंद पर पगबाधा हुए रिव्यू में बच गए। तीसरी गेंद पर वे एलबीडब्ल्यू ऑउट हो गए।

 

01:29 PM (IST) Nov 09

न्यूजीलैंड करेगा बल्लेबाजी

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करेगी।