T20 World Cup: शोएब अख्तर क्यों चाहते हैं कि विराट कोहली टी20 क्रिकेट से हो जाएं रिटायर?

Published : Oct 26, 2022, 12:16 PM IST
T20 World Cup: शोएब अख्तर क्यों चाहते हैं कि विराट कोहली टी20 क्रिकेट से हो जाएं रिटायर?

सार

टी20 विश्वकप में भारतीय स्टार बैट्समैन विराट कोहली की करियर बेस्ट इंनिंग पाकिस्तान की उम्मीदों को धराशायी कर दिया। पूरी दुनिया ने विराट की पारी को सराहा। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज चाहते हैं कि विराट टी20 क्रिकेट से रिटायर हो जाएं। आइए जानते हैं क्यों?  

Shoib Akhtar On Virat Kohli. एक तरफ पूरी दुनिया विराट कोहली की सराहना कर रही है वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व स्पीड स्टार शोएब अख्तर चाहते हैं कि विराट कोहली टी20 क्रिकेट से अलविदा हो जाएं। शोएब अख्तर का कहना है कि भारत के इस महान बल्लेबाज को अपनी सारी ऊर्जा क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में नहीं गंवानी चाहिए। अख्तर का कहना है कि विराट को टेस्ट और वनडे क्रिकेट में महान पारियां खेलनी चाहिए। शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई विराट की 82 रनों की पारी की सराहना भी करते हैं, जब विराट की पारी ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हरा दिया।

शोएब ने कहा कि कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने ऐसा कर दिखाया क्योंकि उन्हें विश्वास था कि वे ऐसा कर सकते हैं। विराट ने ऐसा किया भी। शोएब ने कहा कि मैं यह चाहता हूं विराट कोहली टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दें क्योंकि मैं नहीं चाहता कि उनकी सारी एनर्जी इस छोटे फॉर्मेट में जाया हो। वे जिस तरह का कमिटमेंट वे दिखा रहे हैं, उससे वनडे में कई सेंचुरीज लगा सकते हैं। अख्तर ने कहा कि कोहली ने अकेले दम पर मैच को जिता दिया। 

शोएब अख्तर ने कहा कि ये वहीं विराट कोहली हैं जिन्होंने तीन साल तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और वे टीम से बाहर भी रहे। यहां तक कि विराट को कप्तानी भी छोड़नी पड़ी। उस दौरान लोगों ने विराट के बारे में न जाने क्या-क्या कहा। कई लोगों ने उसके परिवार को भी आलोचना में शामिल किया। लेकिन दूसरी तरफ कोहली ट्रेनिंग लेते रहे और दिवाली से पहले जो धमाका किया है, उसे पूरी दुनिया नहीं भूल सकती है। विराट ने तय कर लिया था कि यह मैच और ये जगह उनकी वापसी के लिए परफेक्ट है। शोएब ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि किंग इज बैक, वह महान क्रिकेटर हैं।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: पाकिस्तान के पूर्व कप्तानों ने कहा- 'ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या होंगे भारत के अगले कप्तान'
 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs New Zealand 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को कितने रनों का दिया लक्ष्य? छा गए भारतीय गेंदबाज
IND vs NZ 2nd ODI: ओह नो! बीच मैच में खत्म हो जाता है डेटा? इन 3 रिचार्ज से मोबाइल पर देखें लाइव मुकाबला