Manoj Kumar | Published : Oct 30, 2022 10:50 AM IST / Updated: Oct 30 2022, 08:12 PM IST

IND V/S SA: साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में भारत को हराया, अंतिम ओवर में हुआ फैसला

सार

India vs South Africa Updates. एशियानेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्वकप में भारत सुपर-12 का तीसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ हुआ जहां अफ्रीकी टीम ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 20 ओवर में 133 रन बनाए लेकिन अफ्रीकी टीम ने 1 गेंद पहले ही यह मुकाबला जीत लिया। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने बड़ा स्कोर बनाया लेकिन अफ्रीकन खिलाड़ी डेविड मिलर और मार्करम की फिफ्टी के दम पर अफ्रीका ने यह मैच जीत लिया है। इस मैच में एक कैच छूटना और एक रन ऑउट का चांस गंवाना भारत के लिए भारी पड़ गया। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच का हर अपडेट्स जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
 

08:07 PM (IST) Oct 30

डेविड मिलर ने अफ्रीका को जिताया मैच

टी20 विश्वकप में भारत अपना तीसरा मुकाबला हार गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके और बाद में डेविड मिलर और मार्करम की हाफ सेंचुरी के दम पर अफ्रीका ने यह मैच जीत लिया है।

07:39 PM (IST) Oct 30

साउथ अफ्रीका विनिंग मोड में पहुंचा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में अफ्रीकी टीम विनिंग मोड में पहुंच गई है। हालांकि मार्करम 52 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। यह भारत के लिए मौका है।

07:39 PM (IST) Oct 30

साउथ अफ्रीका विनिंग मोड में पहुंचा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में अफ्रीकी टीम विनिंग मोड में पहुंच गई है। हालांकि मार्करम 52 रन बनाकर ऑउट हो गए हैं। यह भारत के लिए मौका है।

06:56 PM (IST) Oct 30

7 ओवर में अफ्रीका के 32 रन बने

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में अफ्रीकी टीम ने 7 ओवर में 32 रन बना लिए है।

 

 

06:28 PM (IST) Oct 30

अर्शदीप सिंह का कमाल

भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अफ्रीका को दो झटके दिए हैं। पहले डी कॉक फिर अगली गेंद पर रीले रूसो को एलबीडब्ल्यू ऑउट किया है।

 

06:26 PM (IST) Oct 30

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में अर्शदीप सिंह ने खतरनाक क्विंटन डी कॉक का विकेट ले लिया है।

06:09 PM (IST) Oct 30

भारतीय पारी समाप्त हुई 134 रनों का टार्गेट

टी20 विश्वकप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच चल रहा है। भारतीय बैटिंग खत्म हो गई और टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए हैं।

 

06:04 PM (IST) Oct 30

भारत के 8 विकेट गिरे

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में भारतीय टीम ने पलटवार किया लेकिन सूर्यकुमार यादव का विकेट भी गिर गया है।

 

05:45 PM (IST) Oct 30

दिनेश कार्तिक ने गंवा दिया विकेट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में दिनेश कार्तिक लंबा शॉट मारने के चक्कर में ऑउट हो गए हैं।

 

05:44 PM (IST) Oct 30

सूर्या फिर चमका और टीम को चमकाया

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार हाफ सेंचुरी जड़ दी है और भारत को गेम मे वापल ला दिया है।

 

05:20 PM (IST) Oct 30

हार्दिक पंड्या भी 2 रन पर ऑउट हुए

भारत बनाम दक्षिण के मैच में भारतीय टीम के 5 विकेट 10 ओवर के अंदर गिर चुके हैं और क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक हैं। भारत के पहले 10 ओवर में 60 रन बने हैं।

 

05:07 PM (IST) Oct 30

दीपक हुडा का विकेट गिरा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी मैच में दीपक हुडा भी चलते बने और भारत 4 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही है।

05:05 PM (IST) Oct 30

12 रन पर विराट कोहली ऑउट

भारतीय टीम ने तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में खो दिया है। विराट कोहली ने सिर्फ 12 रन बनाए और बाउंड्री लाइन पर कैच दे बैठे। दीपक हुडा बैटिंग करने पहुंचे हैं।

 

04:56 PM (IST) Oct 30

केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी

टी20 विश्वकप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मैच में भारतीय ओपनर केएल राहुल का विकेट भी गिर चुका है। भारत का स्कोर 25 रन पर 2 विकेट है।

 

04:52 PM (IST) Oct 30

रोहित शर्मा की विकेट गिरा

टी20 विश्वकप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच जारी है। भारत ने पहला विकेट 23 रनों पर खो दिया है। रोहित शर्मा 1 छक्का और 1 चौका लगाने के बाद कैच आउट हो गए हैं।

 

04:52 PM (IST) Oct 30

रोहित शर्मा की विकेट गिरा

टी20 विश्वकप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच जारी है। भारत ने पहला विकेट 23 रनों पर खो दिया है। रोहित शर्मा 1 छक्का और 1 चौका लगाने के बाद कैच आउट हो गए हैं।

04:24 PM (IST) Oct 30

दीपक हुडा को मिली जगह

टी20 विश्वकप के इस मैच में अक्षर पटेल को ड्रॉप किया गया है और दीपक हुडा को टीम मे शामिल किया गया है। 

04:21 PM (IST) Oct 30

दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला

टी20 विश्वकप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला होने की पूरी संभावना है। यह मैच कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।